Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उद्धव-राज की मुंबई में आज ‘विक्ट्री’ रैली, आखिरी बार कब एकसाथ दिखे थे ठाकरे बंधु?

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पूरे 20 साल बाद एक बार फिर एक ही मंच पर साथ नजर आएंगे. दोनों विजय रैली में शामिल होंगे. सत्ता के चलते दोनों भाइयों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए थे. इसी के बाद आज वो दिन एक बार फिर आया है जब आज वर्ली में विक्ट्री रैली में साथ नजर आएंगे. दोनों भाइयों की केमिस्ट्री एक बार फिर दिखेगी, वहीं यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि दोनों भाई कोई पॉलिटिकल मैसेज भी दे सकते हैं.

दोनों बंधु को मराठी से प्यार ने एक बार फिर एक स्टेज पर आने का मौका दिया है, यह कहना गलत नहीं होगा. हाल ही में महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने तीन भाषा नीति को लेकर एक शासनादेश जारी किया था. इसी को लेकर महाराष्ट्र में विवाद छिड़ गया. दोनों ठाकरे बंधु इसके खिलाफ खड़े हो गए. इसी के बाद सरकार ने इस शासनादेश पर यू-टर्न लिया. साथ ही हिंदी पढ़ाने को लेकर दिए गए आदेश को रद्द कर दिया. सरकार के इस फैसले को ठाकरे बंधु अपनी जीत के रूप में पेश कर रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से कदम पीछे खींचने के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे इसको मराठी अस्मिता की जीत की तरफ पेश कर रहे हैं.

Advertisement Box

आखिरी बार कब एकसाथ दिखे थे ठाकरे बंधु?

इससे पहले आखिरी बार दोनों भाई 2005 में एक साथ एक मंच पर दिखाई थे. मौका था चुनाव का, जब मालवन विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के लिए दोनों एक ही मंच पर मौजूद थे. जब पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अविभाजित शिवसेना छोड़ दी थी. राज ठाकरे ने भी उसी साल शिव सेना छोड़ दी. राज ठाकरे ने 27 नवंबर 2005 में ही पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इसी के बाद राज ठाकरे ने साल 2006 में एमएनएस का गठन किया.

कहां होगी विक्ट्री रैली?

ठाकरे बंधु की यह विक्ट्री रैली वर्ली में एनएससीआई डोम में होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस रैली में बड़ी तादाद में लोग जुड़ेंगे. यह रैली जहां आयोजित की जा रही है वो शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है.

शिवसेना यूबीटी के नेता अरविंद सावंत ने कहा, इस रैली में 50 हजार से 1 लाख लोग एक साथ आएंगे. अरविंद सावंत ने आगे कहा, ठाकरे भाई अभी मराठी भाषा को मामले पर साथ आ रहे हैं. आगे चुनाव में साथ रहेंगे या नहीं ये दोनों भाइयों को तय करना है. लेकिन, अब लोग दोनों को साथ देखना चाहते हैं, ईश्वर की मर्जी जो होगी वही होगा. शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस दोनों ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी पार्टी के झंडे, बैनर, चुनाव चिन्ह, होर्डिंग्स और स्कार्फ का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें