Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक, कन्हैया लाल मर्डर केस पर बनी है फिल्म

उदयपुर फाइल्स के निर्माताओं को झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। उदयपुर फाइल्स 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। रिलीज से एक दिन पहले ही हाई कोर्ट ने फिलहाल के लिए इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। रोक लगाते हुए मुख्य न्यायधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस अनीश दयाल ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र का रुख करने के लिए दो दिन का समय दिया है।

क्या बोले याचिकाकर्ता

बता दें कि उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड की घटना पर आधारित यह फिल्म बनाई गई है। इस मामले में आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि इस फिल्म की रिलीज के बाद उनके केस की निष्पक्ष सुनवाई की संभावना खतरे में पड़ सकती है। इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने केंद्र से मिलने वाले उपायों का इस्तेमाल नहीं किया है।

Advertisement Box

जस्टिस डीके उपाध्याय और अनीश दयाल की बेंच ने याचिकाकर्ताओं को लेकर कहा कि हमने याचिकाकर्ताओं को पुनरीक्षण उपाय लागू करने के लिए बाध्य कर रहे हैं, इसलिए जब तक केंद्र सरकार द्वारा इस मामले पर दिए आवेदन पर निर्णय नहीं आ जाता है, तब तक इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगी रहेगी।

बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की जून 2022 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस को गिरफ्तार किया गया था। कन्हैयालाल की हत्या के बाद हमलावरों ने वीडियो जारी करते हुए दावा किया था कि यह हत्या दर्जी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है। हमलावरों ने कहा था कि कन्हैयालाल ने नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए एक पोस्ट किया था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई।

इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा के अलावा यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला जयपुर की स्पेशल कोर्ट में चल रहा है। अब कोर्ट ने इस केस पर आधारित फिल्म पर रोक लगा दी है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें