Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उदयपुर के डूंगला में शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद भारी तनाव, प्रदर्शनकारियों ने की सड़क जाम

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ी सादड़ी तहसील के डूंगला थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मंगलवार को तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने डूंगला बस स्टैंड के पास प्रदर्शन करते हुए करीब 5 घंटे तक मुख्य सड़क जाम रखी और टायर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान तीन ठेलों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

घटना भानाखेड़ी मार्ग स्थित मंदिर की है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पिलर तोड़ दिए और शिवलिंग को खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए डूंगला बस स्टैंड पर एकत्र हुए।

Advertisement Box

गुस्साए लोगों ने उदयपुर रोड कर दिया जाम 

सुबह 9:30 बजे लोगों ने उदयपुर रोड को जाम कर दिया। सूचना पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एसपी और डूंगला डीएसपी देशराज कुलदीप समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आसपास के थानों से भी जाब्ता बुलाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1:30 बजे जाम हटाया गया और लोगों को शांत करवाया गया।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

डीएसपी देशराज ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें