Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईरान में जहां है परमाणु बनाने वाला यूरेनियम, उस बंकर को नहीं भेद पा रहा इजराइल…पुतिन का दावा

बंकर ईरान के 3 न्यूक्लियर साइट नतांज, फोर्डो और बोशहर पर इजराइल हमले के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा दावा किया है. पुतिन के मुताबिक इस हमले से ईरान के यूरेनियम संवर्धन को कोई नुकसान नहीं हुआ है. अभी भी वहां बंकर के नीचे यूरेनियम संवर्धन का काम जारी है.

पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि बोशहर में रूस के 200 कर्मचारी काम कर रहे थे. मैंने उन सबसे बात की है. मैंने इजराइल से भी बात की है और कहा है कि मेरे लोगों पर कोई अटैक न हो पाए.

Advertisement Box

पुतिन ने यह दावा किया है कि इजराइल ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया है कि रूस के लोगों पर ईरान में कोई अटैक नहीं होगा.

नतांज के बर्बाद होने का किया गया था दावा

न्यूक्लियर वॉचडॉग ने 2 दिन पहले दावा किया था कि इजराइली हमले में नतांज साइट पूरी तरह बर्बाज हो चुका है. नतांज को ईरान का सबसे प्रमुख साइट माना जाता है. इजराइल डिफेंस फोर्स ने फोर्डो न्यूक्लियर साइट के भी बर्बाद होने की बात कही थी.

हालांकि, ईरान का कहना था कि साइट को थोड़ा नुकसान तो जरूर हुआ है, लेकिन पूरी तरह से बर्बाद नहीं हुआ है. ईरान में कुल 6 न्यूक्लियर साइट का खुलासा अब तक हुआ है, जहां पर यूरेनियम संवर्धन का काम हो रहा है.

ये सभी तेहरान के आसपास ही हैं. ईरान उत्तर कोरिया, पाकिस्तान और रूस की मदद से यूरेनियम का संवर्धन कर रहा है.

ईरान के पास 9 बम बनाने इतना यूरेनियम

IAEI के मुताबिक ईरान ने 9 परमाणु बम बनाने इतना यूरेनियम तैयार कर लिया है. ईरान कभी भी इसे बना सकता है. इसी डर से इजराइल ने ईरान पर स्ट्राइक कर दिया है. इजराइल के निशाने पर ईरान के बड़े सैन्य अफसर, परमाणु वैज्ञानिक और न्यूक्लियर साइट है.

इजराइल को इस स्ट्राइक में अमेरिका का खुलकर साथ मिल रहा है. बुधवार रात पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम बस देख रहे हैं. हमारी कोशिश इतनी है कि ईरान परमाणु हथियार न बनाए.

रूस ईरान और इजराइल के बीच शांति समझौता कराने में भी जुटा है. पुतिन ने इसके लिए खुद यूएई के प्रमुख से बात की है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें