Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इस इंटरनेशनल रेसलर की रिंग सेरेमनी आज, 13 नवंबर करेंगे शादी…बिजनेसमैन अभिषेक बूरा के साथ होगी सगाई

हिसार: हरियाणा के हिसार की इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा जल्द ही शादी के बंधंन में बंधने वाली है। आज हिसार के तोशाम रोड पर स्थित ताज पैलेस में बिजनेसमैन अभिषेक बूरा के साथ पूजा की सगाई होगी।

इसी साल 13 नवंबर को दोनों की शादी होगी। इससे पहले 23 फरवरी को रोके की रस्म हुई थी। पूजा फिलहाल हिसार के सुंदर नगर में रह रही हैं और हिसार में बतौर सीनियर कुश्ती ट्रेनर अपनी सेवाएं दे रही हैं। पूजा की यह अरेंज मैरिज है। उनके पिता अजमेर ढांडा ने रिश्ता तय किया है।

Advertisement Box

हिसार के महावीर स्टेडियम से पूजा ने कुश्ती की शुरूआत की थी। आज वह इस स्टेडियम में बच्चों को कुश्ती की ट्रेनिंग देती हैं। पिता अजमेर ढांडा पशुपालन विभाग से ड्राइवर रिटायर्ड हुए थे। पूजा की मां कमलेश ढांडा ग्रहणी हैं। पूजा मूलरूप से हिसार के गांव बुडाना की रहने वाली है। पूजा ने बबीता को हराकर ही पहली नेशनल चैंपियनशिप जीती थी। 2018 में हरियाणा सरकार ने पूजा ढांडा को कुश्ती कोच बनाया था।

पूजा ने 2013 और 2017 में साउथ अफ्रीका में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते। 2014 एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मिला। 2016 में इंजरी के कारण रियो ओलिंपिक मिस किया।  इंजरी को ठीक करने के लिए पसीना बहाना पड़ा। रिहैब के बाद भी पूजा ढांडा मैट पर जाकर वह सब करने के योग्य नहीं हुईं थी, जिनके लिए उन्हें जाना जाता था। पूजा को आमिर खान की फिल्म दंगल में बबीता फोगाट का रोल ऑफर हुआ था।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें