Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इजराइलियों से भी नहीं देखी जा रही पीड़ा, गाजा में मारे गए बच्चों के लिए तेल अवीव में प्रदर्शन

इजराइल को गाजा पर हमले करते हुए करीब 21 महीने हो गए हैं. अंतरराष्ट्रीय और मानव संगठनों के विरोध के बावजूद इजराइल के ये हमले जारी हैं. पिछले 20 महीने में इन हमलों में 60 हजार से ज्यादा लोग मर चुके हैं, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. अब इसका विरोध इजराइल के अंदर ही शुरू हो गया है. शनिवार को तेल अवीव में सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और जंग खत्म करने की मांग की.

तेल अवीव में प्रदर्शनकारियों ने गाजा में इजराइली हमलों में मारे गए बच्चों को मौन श्रद्धांजलि दी और युद्ध खत्म करने के लिए व्यापक युद्ध विराम की मांग की, सड़क के किनारे प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां और गाजा में मारे गए सैकड़ों बच्चों की तस्वीरें लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश की.

Advertisement Box

हालांकि एक और बड़ा समूह गाजा में अभी भी बंद सभी इजराइली बंधकों की रिहाई को लेकर मार्च कर रहा हैं. ये लोग भी युद्ध विराम के लिए महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन गाजा के बच्चों के लिए ऐसा पहली बार होता दिखाई दे रहा है.

दो साल में मारे 20 हजार बच्चे

इजराइल संस्था नेसेट के सदस्य ओफर कैसिफ ने शनिवार को कहा, “सबसे पहले, मुझे इस बात पर दुख और शर्म आ रही है कि क्या हो रहा है, इजराइल लगभग दो सालों से क्या कर रहा है… गाजा में नरसंहार, हज़ारों निर्दोष नागरिकों, लगभग 20 हजार बच्चों का कत्लेआम.” उन्होंने आगे कहा कि वेस्ट बैंक में भी जातीय सफाया हो रहा है और इजराइल में फासीवाद बड़े पैमाने पर फैल रहा है.

इजराल के जारी रहे हमलें

गाजा पर इजराइल की लगातार बमबारी जारी है, शनिवार को इजराइली सेना ने पूरे गाजा पट्टी में 110 फिलिस्तीनियों को मार डाला था, जिनमें राफा में अमेरिका समर्थित GHF पर खाने का इंतज़ार कर रहे 34 लोग भी शामिल थे.

दोहा में शांति वार्ता टूटी

वहीं दोहा में कतर और अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही शांति वार्ता टूट गई है. हमास और इजराइल अधिकारियों के बीच गाजा से इजराइल सैनिकों की वापसी पर बात नही बन पाई हैं. हमास मांग कर रहा है कि गाजा से इजराइल बलों की वापसी हो जबकी इजराइल इसपर तैयार नहीं है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें