Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आगरा: पबजी खेलते-खेलते बन गई कट्टर… मुजाहिदा बनने का भूत हुआ सवार, बड़ी बहन ने किया ब्रेनवॉश

उत्तर प्रदेश के आगरा से धर्मांतरण का मामला सामने आया है. यहां दो बहनें धर्मांतरण का शिकार हो गईं. दोनों को एक धर्मांतरण गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया गया है. दोनों सगी बहनों की काउंसलिंग की जा रही है. काउंसलिंग के दौरान काउंसलरों को ये पता चला कि छोटी वाली बड़ी बहन से ज्यादा कट्टर है. उसने मुजाहिदा बनने की ठान रखी है.

छोटी बहन का नाम जोया है. धर्मांतरण से पहले उसका कुछ और नाम था. काउंसलरों ने बातचीत की तब जो बातें पता चलीं वो चौंकाने वाली थीं. पता चला कि जोया बालूगंज के इंग्लिश स्कूल में पढ़ती थी. वो 10वीं कक्षा में थी, तभी लॉकडाउन लग गया. इसके बाद पढ़ाई ऑनलाइन होने लगी. इसी दौरान उसे पबजी गेम का चस्का लग गया. उसने पबजी गेम खेलना शुरू कर दिया.

Advertisement Box

दोनों बहनें गिरोह के चंगुल में फंसी

मां से उसे गेम खेलने लिए डांट पड़ती थी. वहीं बड़ी बहन तब तक इस धर्मांतरण गिरोह के चंगुल में फंस चुकी थी. जो इस तरह का काम करता था. उसको इस्लाम के प्रति आकर्षण भी हो चुका था. वो छोटी बहन से दिल की बातें कहती थी. गेम खेलते-खेलते छोटी बहन भी धर्मांतरण गिरोह के जाल में फंस गई. वो गेम की जिंदगी को असल में जीना चाहती थी. उसका सच में मन हथियार उठाने का था. बड़ी बहन ने ये बात गिरोह के सदस्यों को बताई.

बड़ी बहन ने कहीं ये बातें

गिरोह के सदस्यों ने उससे पूछा कि उसकी छोटी बहन की उम्र क्या है. इसके बाद उन्होंने उसे कहा कि वो छोटी बहन के बालिग होने का इंतजार करे. छोटी बहन के बालिग होने के बाद बड़ी बहन ने घर छोड़ने का प्लान बनाया. काउंसलरों ने बड़ी बहन से बातचीत की तो उसने उनसे कहा कि हिंदू धर्म में एक ही शादी की जा सकती है, लेकिन उसके चाचा ने दूसरा विवाह कर लिया.

बड़ी बहन ने कहा कि इस्लाम में पहले से पता होता है कि पति कई निकाह कर सकता है. काउंसलरों ने उसे समझाया कि उसकी छोटी बहन की चाहत मुजाहिदा बनने की है. जो अपराध है. बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अब तक धर्मांतरण गिरोह के 14 लोगों की गिरफ्तारियां की हैं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें