Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अलवर में लगेंगे 250 से ज्यादा कैमरे, पुलिस को मिलेगी मदद, महिला अपराध में आएगी कमी

अलवर: जिले में स्कूली बच्चियों व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जिले में लाडली सुरक्षा योजना के तहत 126 स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे. वहीं एक पोल पर दो कैमरे लगाए जाएंगे. जिसका कार्य डीओआईटी विभाग की ओर से किया जा रहा है. इसके लिए विभाग की ओर से 57 लोकेशन पर कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि मानसून में बारिश के चलते फिलहाल कैमरे लगाने के कार्य की चाल धीमी हुई है. इस योजना के अंतर्गत पुलिस प्रशासन व डीओआईटी के संयुक्त समन्वय से कार्य किया जा रहा है.

डीओआईटी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित लाडली सुरक्षा योजना के तहत स्कूली बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले में कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके लिए करीब 126 लोकेशन को चिन्हित किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में करीब 250 कैमरे के माध्यम से महिला अपराध को रोकने की योजना है. साथ ही जरूरत पड़ने पर कैमरे की संख्या बढ़ाई जाएगी.

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि फिलहाल 57 स्थानों पर फाउंडेशन का कार्य कर पोल लगाए जा चुके हैं. डिप्टी डायरेक्टर शर्मा ने बताया कि फिलहाल मानसून का सीजन जारी है. सुरक्षा की दृष्टि के चलते इलेक्ट्रीशियन के कार्य की गति में कमी आई है. जिससे कि कोई दुर्घटना न हो सके, वहीं अन्य कार्य निरंतर जारी है. उन्होंने बताया कि चिन्हित स्थानों पर फाउंडेशन कार्य के बाद पोल पर कैमरे लगाए जाएंगे. इसके बाद विद्युत विभाग से कनेक्शन लेकर यह कैमरे महिला सुरक्षा के लिए कार्य करेंगे. जल्द ही यह कार्य पूरा होगा.

शहर में 38 लोकेशन पर लगेंगे कैमरे: डिप्टी डायरेक्टर रमेश चंद शर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अलवर शहर में करीब 38 लोकेशन पर कैमरे लगाए जाएंगे, जिनका कार्य जारी है. अलवर शहर में महिला अपराध के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए 38 लोकेशन का चयन किया गया है. जिसके चलते अपराधियों पर तीसरी आंख से पैनी नजर रखी जा सके. शहर में लगने वाले कैमरे की मदद से निश्चित ही अपराध के ग्राफ में कमी आएगी.

पुलिस के समन्यव के साथ कर रहे कार्य: डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि लोकेशन को चयनित कर पुलिस विभाग को भेजा गया, जहां से अप्रूवल मिलने के बाद विभाग की ओर से फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई. इसके बाद यह कार्य शुरू किया गया. वहीं एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह ने बताया कि जिले के संबंधित थाना प्रभारी को कैमरे लगाने की लोकेशन को भेजा गया, वहां से अप्रूव होने के बाद विभाग को यह लोकेशन भेजी गई है. जिले में सार्वजनिक स्थानों के साथ महिलाओं के स्कूल व कॉलेज के आसपास कैमरे लगाए जाएंगे. जिससे कि स्कूल आने जाने व सड़क पर चलने वाली महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में कमी लाई जा सके.

यहां लगाए जाएंगे कैमरे: डीओआईटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में प्रतापगढ़, अकबरपुर, कठूमर, बहतूकला, मालाखेड़ा, वैशाली नगर, विजय मंदिर, उद्योग नगर, गोविंदगढ़, बगड़ तिराहा, टहला, सदर, नौगावां, खेडली, कोतवाली, रामगढ़, एनईबी, लक्ष्मणगढ़, रेणी, शिवाजी पार्क, अरावली विहार, राजगढ़, थानागाजी थाना क्षेत्र सहित 126 जगह पर कैमरे लगाएं जाएंगे.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें