Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अरुण चतुर्वेदी बोले- पायलट खुद तय कर लें छात्रसंघ चुनाव किसने रोके, कांग्रेस ने संविधान तोड़ने का भी काम किया

टोंक : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने टोंक में मीडिया से बात करते हुए जयपुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पायलट खुद तय कर लें कि छात्र संघ चुनाव किसने रोके? कांग्रेस सरकार ने ही रोके थे. अब भारतीय जनता पार्टी सब चीजों को देखकर ही चुनाव का निर्णय करेगी.

भारतीय जनता पार्टी देश के लोकतंत्र को बढ़ाने का काम करती है. सचिन पायलट आप उस पार्टी से हैं, जिसने छात्र संघ चुनाव ही नहीं देश मे चुनाव रोकने का और लोकतंत्र को तोड़ने का काम किया है. वहीं, चतुर्वेदी ने गोविंद सिंह डोटासरा के पर्ची सरकार वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि यह तो वही बताएं जब उनके मुख्यमंत्री अपने ही उपमुख्यमंत्री पायलट को नकारा और निकम्मा कहते थे. तब कौनसी पर्ची चलती थी? उनके मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उनके ही उपमुख्यमंत्री अपनी कुर्सी लगाने के लिए अड़ गए. वह इसके बारे में जानकारी दें.

Advertisement Box

अरुण चतुर्वेदी ने उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर कहा कि यह विषय केन्द्र का है. निश्चित ही केन्द्र में जब NDA की सरकार है तो उपराष्ट्रपति भी NDA का ही होगा. प्रधानमत्री और पार्टी अध्यक्ष ये तय करेंगे. वहीं, चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री के बार-बार दिल्ली जाने के सवाल पर कहा कि मुझे कोई बदलाव नजर नहीं आता है. यह सामान्य प्रक्रिया है. पार्टी में जिस किसी को जो कार्य दिया जाता है, वह करता है. चतुर्वेदी ने अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने के सवाल के जवाब में कहा कि यह 140 करोड़ का भारत है. झुकने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री बार बार कह रहे हैं कि हम अपनी शर्तों पर आगे बढ़ेंगे और भारत के आम नागरिक के हितों को ध्यान रखेंगे.

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी के सवाल पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. पंचायत और नगर निकाय केंद्र सरकार से जो पैसा आता है और जो टैक्स आते हैं, उन सबका सही ढंग से क्रियान्वयन हो उनके सुझाव का काम वित्त आयोग करता है. नई टीम बनने वाली है. इसके साथ ही बेहतर काम हम करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की मंशा भी यही है कि सिर्फ बड़े शहर और बड़े गांव ही नहीं छोटे गांवों में भी बेहतर विकास होना चाहिए.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें