Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब ‘वंदे भारत’ से पहुंचें जिम कार्बेट-नैनीताल, काठगोदाम और रामनगर से भी दौड़ेगी ये लग्जरी ट्रेन; जानें पूरा रूट

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की उम्मीद एक बार फिर प्रबल हुई है. यह सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन उत्तराखंड को मथुरा, आगरा और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेगी. रामनगर, काठगोदाम और लालकुआं से होकर बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा और आगरा होते हुए जयपुर तक के रूट का सर्वे पहले ही पूरा हो चुका है. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध के बाद टनकपुर-आगरा-जयपुर और टनकपुर-बरेली-दिल्ली रूट का भी सर्वे किया गया है.

बरेली के रास्ते देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से ही संचालित हो रही हैं. मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को अब अयोध्या के रास्ते वाराणसी तक विस्तार दे दिया गया है और यह ट्रेन 27 अगस्त से मेरठ और वाराणसी के बीच दौड़ने लगेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने इस साल सप्ताह में एक दिन अप और डाउन दिशा में 15019/15020 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है.

Advertisement Box

ट्रेन सेवाएं सीमित

हालांकि, देहरादून से दिल्ली और लखनऊ के लिए पर्याप्त ट्रेनें हैं, लेकिन रामपुर, टनकपुर, काठगोदाम और लालकुआं से मथुरा, आगरा, जयपुर और भरतपुर जैसे शहरों के लिए ट्रेन सेवाएं सीमित हैं. इन मार्गों पर अभी तक कोई सेमी हाईस्पीड ट्रेन उपलब्ध नहीं है. कुमाऊं क्षेत्र के रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए मई में उत्तराखंड के अधिकारियों ने मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के डीआरएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

कुमाऊं क्षेत्र की बेहतर होगी रेल कनेक्टिविटी

बैठक में लालकुआं-दिल्ली, लालकुआं-कानपुर, रामनगर-आगरा-जयपुर, रामनगर-दिल्ली और टनकपुर-दिल्ली जैसे रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन के विकल्प रखे गए थे. पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से कुमाऊं में रेल कनेक्टिविटी सीमित है, इसलिए वंदे भारत जैसी तेज और सुविधाजनक ट्रेन की मांग काफी समय से की जा रही है. पूर्वोत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित रूटों का सर्वे पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक संचालन को बोर्ड की मंजूरी मिल जाएगी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें