Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब युवा आसानी से शुरू कर सकेंगे अपना बिजनेस, सरकार दे रही है 2 करोड़ का लोन, जानें पात्रता

जयपुर. राजस्थान के युवा उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है. स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा युवाओं को अब करोड़ों रुपए का सस्ता लोन दिया जाएगा. इस लोन में बैंकों द्वारा युवाओं को ब्याज में छूट दी जाएगी. युवा उद्यमी योजना के तहत 45 वर्ष से कम उम्र के युवाओं इस योजना के लिए पात्र होंगे. इसमें उद्यमियों को 2 करोड़ रुपए तक का सस्ता लोन मिलेगा. यह योजना राजस्थान वित्त निगम के माध्यम से लागू की गई है, इसमें युवाओं को राजस्थान वित्त निगम में रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है. इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किए हुए युवा वित्त निगम से ब्याज अनुदान पर ऋण लेकर अपनी रुची के मुताबिक औद्योगिक इकाई स्थापित कर सकेंगे.
योजना में युवाओं के लिए न्यूनतम पात्रता सीनियर सैकेण्डरी होना आवश्यक है. राज्य सरकार की ब्याज छूट योजनाओं में उद्यमियों को बैंक ब्याज में 6.5 प्रतिशत तक की छूट का फायदा दिया जाएगा. योजना के तहत अब तक ब्याज सब्सिडी 150 लाख रुपए तक के ऋण पर ही लागू थी. अब इस योजना में दो करोड़ रुपए तक ब्याज अनुदान का फायदा दिया जाएगा. इस योजना की सही क्रियान्वयन के लिए राज्य के अलग अलग जिलों में उद्यमी प्रोत्साहन शिविर भी लगाए जाएंगे. 

यूं समझें कौन सी योजना में कैसे ले सकते हैं फायदा
उद्यमिता प्रोत्साहन व गुड बारोबर स्कीम: युवा उद्यमियों को उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क में भी छूट दी जाएगी. इसके साथ ही सरकार ने गुड बारोबर स्कीम में पुर्नभुगतान अवधि 5 वर्ष से से बढ़ाकर 7 वर्ष कर दी गई है. ऐसे में उद्योगिक इकाई स्थापित करने वाले युवाओं को ऋण चुकाने में भी आसानी होगी. 10 करोड़ से अधिक के ऋण पर एप्लीकेशन शुल्क अधिकतम एक लाख रुपए तय की गई है. प्रोसेसिंग चार्ज 0.50 प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत कर दिया गया है. 

Advertisement Box

पलैक्सी योजना: पलैक्सी योजना में पात्रता ऑपरेटिव डीलिंग की अवधि 4 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष की गई है. ब्याज दर 10.75 प्रतिशत से घटाकर 10.25 प्रतिशत की गई है. सरल स्कीम में भूमि और भवन पर ऋण पात्रता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत की गई है. सीए पात्रता धारकों को व्यवसाय सहयोगी के रूप में नियुक्त कर निगम को प्राप्त प्रोसेसिंग फीस का 50 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा. ऐसे में युवा उद्यमियों को योजना के आवेदन में भी आसानी रहेगी.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें