Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अपनी फसल, अपनी गिरदावरी, ऑनलाइन मोबाइल गिरदावरी प्रारंभ

अब किसान मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन गिरदावरी कर सकेंगे

मोबाइल गिरदावरी के माध्यम से शुक्रवार को ऑनलाइन गिरदावरी की शुरूआत हुई अब पटवारी एवं किसान के स्तर से ऑनलाइन मोबाइल एप के जरिए गिरदावरी की जा सकेगी
जिला कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि प्रदेश में एक अगस्त से ऑनलाइन मोबाइल एप के माध्यम से गिरदावरी प्रारंभ हो गई है उन्होंने बताया कि अब किसानों की ओर से स्वयं गिरदावरी किए जाने से पूर्ण जानकारी उनकी देखरेख में पारदर्शिता से दर्ज हो जाएगी और उनको मोबाइल एप से जमाबंदी की प्रति डाउनलोड करने की सुविधा मिल सकेगी जिला कलक्टर ने बताया कि इसके लिए राजस्व मंडल की वेबसाइट, अपना खाता पोर्टल, एसएसओ आईडी पोर्टल, राजकीय वेबसाइट पर भी राज किसान गिरदावरी मोबाइल एप डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है कृषि विभाग की ओर से अधिकाधिक किसानों को मोबाइल एप डाउनलोड करने एवं स्वयं गिरदावरी करने के लिए किसानो को जागरूक किया जा रहा है
किसानों से अपीलः जिला कलक्टर टीना डाबी ने किसानों से आग्रह किया है कि वे ww.webgirdawari.rajasthan.gov.in एवं राज किसान गिरदावरी एप पर ऑनलाइन गिरदावरी सुविधा का लाभ उठाएं। इस सुविधा के तहत किसान स्वयं अपने मोबाइल पर राज किसान गिरदावरी एप डाउनलोड कर पंजीकरण करते हुए अपने खेत- खसरे की स्वयं गिरदावरी कर सकते हैं उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गिरदावरी के लिए सभी राजस्व अधिकारियों के माध्यम से पटवारी स्तर तक को जन जागरूकता लाने की निर्देश दिए गए हैं उन्हें एप के लाभ एवं उसके उपयोग के संबंध में तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से भी कृषकों को अवगत कराने को कहा गया है ऑनलाइन गिरदावरी कार्य के लिये सरकारी स्तर से पटवारी एवं सर्वेयर को दायित्‍व दिया गया है कृषक के स्वयं के स्तर से भी मोबाइल गिरदावरी की सुविधा दिया जाना राज्य सरकार का अभिनव कदम है इससे पहले गुरूवार को विभिन्न राजस्व अधिकारियों ने किसानों के खेतों में पहुंचकर ऑनलाइन गिरदावरी की टेस्टिंग की

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें