Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनूपगढ़ में BSF की साइकिल रैली, जवानों ने दिया फिट रहने का संदेश

अनूपगढ़: सीमा सुरक्षा बल (BSF) अनूपगढ़ की 23वीं वाहिनी ने रविवार सुबह खेलो इंडिया -फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली. रैली का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था. डिप्टी कमांडेंट रणवीर सिंह ने सुबह 6:30 बजे BSF मुख्यालय अनूपगढ़ से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई. रैली में तीन अधिकारियों समेत कुल 40 जवानों ने भाग लिया.

डिप्टी कमांडेंट रणवीर सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से जुड़कर BSF सिर्फ सीमा की रक्षा ही नहीं कर रहा, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है. ऐसे आयोजन जवानों के मनोबल को बढ़ाने के साथ आमजन को भी प्रेरित करते हैं. इस रैली के जरिए BSF ने न केवल अपने अनुशासन और फिटनेस को प्रदर्शित किया, बल्कि आमजन में स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश भी दिया.

Advertisement Box

लंबा सफर तय कर लौटी: डिप्टी कमांडेंट सिंह ने बताया कि साइकिल रैली बीएसएफ कैंपस से शुरू होकर भारतमाला परियोजना के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-911 से होते हुए शहीद उधम सिंह चौक और अंबेडकर सर्किल तक गई. फिर वापस बीएसएफ परिसर लौटकर संपन्न हो गई. रैली के दौरान जवानों ने खेलो और फिटनेस के बारे में शहरवासियों को सक्रिय और सेहतमंद जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया. बीएसएफ की पहल को स्थानीय नागरिकों ने सराहा.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें