Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनूपगढ़ में महिला बैंक कर्मचारी ने की सुसाइड की कोशिश:शाखा प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया, हाथों पर कटर से किए कई वार

अनूपगढ़ के बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी ने सुसाइड की कोशिश की। महिला ने शाखा प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए है। महिला ने अपने दोनों हाथों पर कटर से वार कर लिए। मामला श्रीगणेश मंदिर के पास स्थित बैंक में शनिवार का है।

आईसीआईसीआई बैंक की गोल्ड लोन शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने शनिवार शाम को अपने दोनों हाथों पर कटर से वार कर लिए। उसका कहना है कि पिछले छह माह से वो बैंक में कार्यरत है और अपने सभी टारगेट पूरे कर रही है। लेकिन पिछले दो माह से शाखा प्रबंधक उसे परेशान कर रहे हैं।

Advertisement Box

महिला ने बताया कि गंगानगर स्टाफ का एक उच्चाधिकारी भी शाखा प्रबंधक के कहने पर उन्हें तंग करता है। यहां तक कि उनके कपड़ों पर भी अनुचित टिप्पणियां की जाती हैं।

घटना के बाद बैंक में हंगामा हो गया। महिला ने बैंक में सामान बिखेर दिया और बाहर भी काफी शोर-शराबा किया। सूचना पाकर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शाखा प्रबंधक को थाने ले गई।

बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ और पुलिस की कालिका यूनिट ने महिला और उनके परिजनों से पूछताछ की। मामले की जांच जारी है।

महिला बैंक कर्मी का उपचार करवाकर रिलेक्स होने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी प्रकार के मामले दर्ज करवाने पर निष्पक्ष कार्रवाई के लिए कहा गया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही हैं।

 

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें