Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अजमेर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत – AJMER ACCIDENT

अजमेर: जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लमाना गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चौसला गांव के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा सुबह तीन से चार बजे के बीच हुआ. कार सवार युवक दर्शन के लिए जा रहे थे.

मांगलियावास थाना के एएसआई हुकुम सिंह ने बताया कि सभी मृतकों और घायल की पहचान हो चुकी है. परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं और शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार नावा विधानसभा क्षेत्र के गांव चौसला निवासी प्रेमचंद प्रजापत, सूरज, बजरंगलाल और कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार पांचवें युवक विमलेश को गंभीर हालत में अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.

Advertisement Box

हाईवे पर बने कट के पास हादसा: चौसला ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि ये सभी युवक सांवरिया सेठ और जोधपुरिया देव (देव मारिया) के दर्शन के लिए निकले थे. जैसे ही इनकी कार लमाना गांव के पास हाईवे पर बने कट के पास पहुंची, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और किसी भारी वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

हादसे की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि हादसे की निष्पक्ष जांच के लिए मांगलियावास थाना पुलिस को शिकायत सौंपी जा रही है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें