Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगले 1 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा : हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) का मिजाज बदल गया है। सुबह से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 11 बजे तक के लिए करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बताया जा रहा है कि अब तक प्रदेश के 4 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश में अब तक औसतन 171.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य रूप से 123.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Advertisement Box

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 

आईएमडी ने कल यानि 17 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों के अधिकतर हिस्सों (50-75%) में बारिश होने की संभावना है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश हो सकती है।18 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के कुछेक क्षेत्रों (25%) में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं 19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों के कुछेक (25%) हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस पूरे दौर में प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता बनी रहने की उम्मीद है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें