Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिसार में छात्रों और सरकार द्वारा गठित कमेटी के बीच वार्ता रही विफल, अब कल होगी महापंचायत

हिसार  : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आंदोलन पर बैठे विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा गठित कमेटी ने आज बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ दो दिन बैठक का दौर चला है।सभी विद्यार्थियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उन्हें पूरा करने की सहमति भी दी गई। परंतु विद्यार्थी एक ही बात पर अड़े हैं कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को हटा दिया जाए।

ढांडा ने कहा कि जब इस बारे में कारण पूछा गया तो उन्होंने नैतिकता की बात की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के कहने पर बीच का भी रास्ता निकालने पर बात हुई। विद्यार्थी बैठक में यही कहकर निकले हैं कि पहले वाइस चांसलर को बर्खास्त कीजिए। उसके बाद ही बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि वाइस चांसलर की भी जांच की जाएगी यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

विश्वविद्यालय के प्रशासन ने मीटिंग में बताया कि विद्यार्थियों द्वारा हमारे घरों पर पथराव किया व वाइस चांसलर की गाड़ी का घेराव किया था। विद्यार्थियों ने अपने हॉस्टल में बने टॉयलेट्स को तोड़कर नुकसान पहुंचाया है। इन सभी के वीडियो भी सुरक्षित रखे गए हैं। इन सब बातों को दरकिनार करते हुए विद्यार्थियों की सारी बातें मानने को हम तैयार हैं और जो मांगे हम मान रहे हैं उनके ऊपर तुरंत कार्रवाई शुरू भी हो जाएगी। परन्तु सभी ने यही कहा कि पहले वाइस चांसलर को बर्खास्त करो फिर आगे बात करेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो लोग विद्यार्थियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, उन्हें समाज कभी माफ नहीं करेगा। भाजपा नेता कृष्ण बेदी ने कहा कि जो बातें आज विद्यार्थियों ने बैठक में बोली वही बातें विधानसभा सत्र में उन लोगों ने बोली है जो आज विद्यार्थियों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की स्क्रिप्ट कहीं बाहर से लिखी जा रही है। कृष्ण बेदी ने कहा कि बैठक के दौरान विद्यार्थियों ने पूरी मीटिंग की रिकॉर्डिंग भी की है और बाहर आकर बंधक बनाने की बात कर रहे थे। विद्यार्थी ना तो प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं और ना ही सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं।महिपाल ढांडा ने कहा कि उनकी सात मांगे थी, छह मांगे हमने तुरंत मान ली। परंतु वॉइस चांसलर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ने के बाद बात नहीं बनी।

कल होगी महापंचायत 

वहीं बैठक के बाद विद्यार्थियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी पहली मांग यही रही कि वाइस चांसलर को हटाया जाए। हमारी इस मांग को मानने से कमेटी ने इनकार कर दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि हमारी अन्य मांगों को मानने के लिए कमेटी तैयार है। उन्होंने कहा कि 24 जून को महापंचायत होने जा रही है जिसमें हमें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। आंदोलन को राजनीतिक पार्टियों के हत्थे चढ़ने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन छात्रों का ही था और छात्रों का ही रहेगा। उन्होंने कहा कि धरने के लिए किसी का कोई दबाव नहीं है। हमारी पहली मांग वाइस चांसलर को बर्खास्त करने की है। अगर कमेटी इसे पूरा करने का आश्वासन देती है तो हम फिर से मीटिंग के लिए बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाइस चांसलर को हटाने की मांग हमारी इसीलिए है क्योंकि हमारे ऊपर विश्वविद्यालय में जो लाठी चार्ज हुआ वह उन्हीं के कहने पर किया गया था।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें