जयपुर. सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. कल दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बाद आज फिर इनके भावों में उछाल आया है. इस उछाल के बाद चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं. वहीं, सोने के भाव फिर एक लाख रुपए के करीब पहुंच गए हैं. स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट में गिरावट आई है.
लेकिन, अंतराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी निवेशक सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान लें, आज 9 जुलाई को सोना और चांदी के भाव ये हैं.
सोने और चांदी के भाव में आई बढ़ोतरी
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में बदलाव आया है. शुद्ध सोने के भाव में कल 400 रुपए की कमी आने के बाद आज इसमें 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में इसके भाव 99,700 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज उछाल आया है. इसमें भी 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में इसके भाव 93,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. वहीं, चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है. इसमें आज 700 रुपए का उछाल आया है. ऐसे में अब इसके भाव 110700 रुपए प्रति किलो हो गए है.
हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे लोग
हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे लोग
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे है. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मांगलिक कार्यों पर रोक के चलते इनके भावों में गिरावट आने की संभावना है.




















