Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क हादसे में दूल्हे सहित 3 की मौत, दुल्हन गंभीर घायल

जैसलमेर के बासनपीर गांव के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को 108 की मदद से जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया जहां से गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।

Advertisement Box

हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच के साथ टक्कर मारकर फरार होने वाली गाड़ी की तलाश शुरू की।

सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, दुल्हन गंभीर घायल:अज्ञात गाड़ी की टक्कर से 3 की मौत, 4 गंभीर घायल; मृतकों में 9 महीने का बच्चा भी शामिल

जैसलमेर43 मिनट पहले

जैसलमेर। मृतक लीलाराम (दूल्हा), बसंती (दुल्हन) व दुल्हन के पास खड़ी मृतका मूली देवी। फोटो मंगलवार को शादी के दौरान का है।

जैसलमेर। मृतक लीलाराम (दूल्हा), बसंती (दुल्हन) व दुल्हन के पास खड़ी मृतका मूली देवी। फोटो मंगलवार को शादी के दौरान का है।

जैसलमेर के बासनपीर गांव के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को 108 की मदद से जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया जहां से गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच के साथ टक्कर मारकर फरार होने वाली गाड़ी की तलाश शुरू की।

हेमलता, मृतक हितेश व दुल्हन बसंती

हेमलता, मृतक हितेश व दुल्हन बसंती

सभी मृतक व घायल रिश्तेदार

सदर थाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि पोकरण से कार द्वारा लौट रहे लोगों को बीती रात करीब 12 बजे के बाद बासनपीर गांव के पास अज्ञात गाड़ी ने भीषण टक्कर मारी और फरार हो गया। मृतकों में लीलाराम (45) पुत्र गुमानाराम ओड (दूल्हा), मूली देवी (35) पत्नी बाबूराम ओड (दूल्हे की बहन), हितेश (9 महीना) पुत्र अशोक कुमार ओड निवासी पोकरण शामिल है। वहीं हादसे में अशोक, हेमलता (दोनों पति-पत्नी) बसंती (40) व पुखराज गंभीर घायल हो गए। चारों घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।

मृतक लीलाराम व मूली देवी भाई-बहन है, वहीं मृतक 9 महीने का हितेश गंभीर घायल अशोक-हेमलता का बेटा है। अशोक व हेमलता दुल्हन बसंती के भाई-भाभी है और मृतक हितेश दुल्हन का भतीजा था। वहीं घायल पुखराज भी दुल्हन बसंती का रिश्तेदार बताया जा रहा है जिसकी कार में सभी जैसलमेर आ रहे थे।

शादी करके लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन

जानकारी के अनुसार मृतक लीलाराम और घायल बसंती की मंगलवार को पोकरण में शादी हुई थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। इस शादी में दोनों के परिवार के सदस्य शामिल हुए। रात को दुल्हन बसंती के रिश्तेदार पुखराज की कार में 7 लोग जैसलमेर के लिए रवाना हुए। गाडी में लीलाराम-बसंती (दूल्हा-दुल्हन), मूली देवी (दूल्हे की बहन), अशोक-हेमलता (दुल्हन के भाई-भाभी) व उनका 9 महीने का बेटा हितेश सवार था।

हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह ने बताया- बीती रात करीब 12 बजे के गांव के पास पोकरण से आ रही कार को किसी अज्ञात गाडी ने तेज टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा पिचक गया। राह जा रही गाड़ियों ने सदर थाना पुलिस को जानकारी दी। हमने मौके पर जाकर सभी को 108 एम्बुलेंस की मदद से जवाहिर हॉस्पिटल भेजा और अज्ञात गाडी की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

शादी की खुशियां बदली मातम में

हादसे की जानकारी मिलते ही जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर ओड समाज के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। सभी लोगों ने हादसे में शामिल गाडी की तलाश करने की मांग कर ड्राइवर को सजा दिलवाने की मांग की। साथ भी मृतकों व घायलों के परिजनों को सरकारी सहायता दिलवाने की मांग की है

मृतक लीलाराम व मूली देवी भाई-बहन है, वहीं मृतक 9 महीने का हितेश गंभीर घायल अशोक-हेमलता का बेटा है। अशोक व हेमलता दुल्हन बसंती के भाई-भाभी है और मृतक हितेश दुल्हन का भतीजा था। वहीं घायल पुखराज भी दुल्हन बसंती का रिश्तेदार बताया जा रहा है जिसकी कार में सभी जैसलमेर आ रहे थे।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें