Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

जयपुर. राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और 15 जून को प्रदेश के कई जिलों में पारा आसमान छूता रहा. श्रीगंगानगर और चूरू सबसे अधिक गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर, गंगानगर और चूरू जैसे जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे कुछ राहत की उम्मीद है. हालांकि, गर्म हवाओं और लू का असर अभी भी बना रहेगा.

राजस्थान के 13 जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई है. इनमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, सवाई माधोपुर और उदयपुर प्रमुख हैं. इन जिलों में आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी देखी गई. हीटवेव के सबसे अधिक मामले श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों से सामने आए हैं, जहां लोगों को लू से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. 

Advertisement Box

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अजमेर में 43.8 डिग्री, अलवर 43.4 डिग्री, जयपुर में 42.3 डिग्री, सीकर में 43.8 डिग्री, कोटा में 43.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.8 डिग्री, बाड़मेर में 39.1 डिग्री, जैसलमेर में 38.7 डिग्री, जोधपुर में 36.5 डिग्री, बीकानेर में 46.0 डिग्री, चूरू में 46.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 46.5 डिग्री और माउंट आबू में 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
]
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अजमेर में 29.0 डिग्री, अलवर में 29.0 डिग्री, जयपुर में 31.2 डिग्री, सीकर में 26.5 डिग्री, कोटा में 30.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.2 डिग्री, बाड़मेर 30.9 डिग्री, जैसलमेर में 32.7 डिग्री, जोधपुर में 30.5 डिग्री, बीकानेर में 34.2 डिग्री, चूरू में 31.4 डिग्री और श्री गंगानगर में 30.4 डिग्री और माउंट आबू में 22.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें