Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंगलवार से बिना ओटीपी जनरेट नही होंगी रेल यात्रा की तत्काल आरक्षण की टिकटें

रिजर्वेशन फॉर्म पर भरे गए आधार सत्यापित मोबाइल नंबर पर ही मिलेगा सिस्टम जनरेटेड ओटीपी

-वर्षों बाद रेलवे आरक्षण सिस्टम में बड़ा बदलाव
-तत्काल टिकटिंग व्यवस्था को सुगम व पारदर्शी बनाने की दिशा में रेलवे का नवाचार

Advertisement Box

जोधपुर,14 जुलाई।

भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण की नई व्यवस्था 15 जुलाई से अनिवार्य रूप से लागू की जा रही है। यात्री मोबाइल ओटीपी के सत्यापन के बिना तत्काल टिकट हासिल नही कर पाएंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि लागू की जा रही नई व्यवस्था के तहत रेलवे की तत्काल टिकटें भारतीय रेलवे के पीआरएस काउंटरों अथवा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए तभी उपलब्ध होंगी जब रेलवे आरक्षण सिस्टम द्वारा जनरेटेड ओटीपी का प्रमाणीकरण होगा,जो बुकिंग के समय उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर सिस्टम के माध्यम से भेजा जाएगा। लिहाजा, तत्काल आरक्षण टिकट लेने वालों को अब आधार नंबर से जुड़े सिम वाला मोबाइल टिकट बुकिंग के दौरान अपने साथ रखना होगा। डीआरएम ने बताया कि अधिक से अधिक यात्रियों को तत्काल टिकट व्यवस्था का लाभ देने के महत्ती उद्देश्य से रेलवे ने तत्काल आरक्षण के अपने पुराने नियम में इस तरह का संशोधन किया है जो 15 जुलाई से प्रभावी हो रहा है।

पहले 30 मिनट तक तत्काल टिकट बुक नही कर सकेंगे अधिकृत एजेंट

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा का कहना है कि तत्काल टिकटों की बुकिंग को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रेलवे के अधिकृत एजेंटों को एसी व गैर एसी श्रेणियों के लिए तत्काल बुकिंग खुलने के पहले दिन पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नही दी जाएगी।

रेलवे ने किया एजेंटों के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग का समय निर्धारित

अर्थात, ऐसे अधिकृत एजेंटों को तत्काल टिकट खुलने के पहले दिन वातानुकूलित श्रेणियों के लिए सुबह 10 से 10.30 बजे तक तथा गैर वातानुकूलित श्रेणियों के लिए सुबह 11 से 11.30 बजे तक तत्काल टिकट बुक कराने की अनुमति नही होगी।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें