Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पानीपत में देर रात बड़ा हादसा: नहर में गिरी कार, व्यक्ति की डूबने से मौत

पानीपत  : पानीपत जिले के गांव नामुण्डा के पास नहर में स्विफ्ट कार गिर गई। कार सवार व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गवालड़ा गांव निवासी के रूप में हुई। मृतक का नाम सुन्दर था। हादसे की सूचना मिलते ही गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम, समालखा थाना SHO और DSP मौके पर थे। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से गाड़ी और मृतक व्यक्ति को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

यह हादसा बीती रात करीब 9:30 बजे का है। गांव नामुंडा से 3 से 4 ट्रैक्टर और रस्से लेकर ग्रामीण पहुंचे थे। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कार को बाहर निकाला। इंस्टेक्टर राजकुमार शर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर थे। गाड़ी में कितने लोग थे, कहां से आए थे। अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जो नहर से शव मिला है, वह कार की पिछली सीट से बरामद हुआ है। रात 9:30 बजे कार नहर में गिरी थी। वहीं 12:00 बजे बाहर निकली गई।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें