यूनिकस प्रीस्कूल – द फॉर्मेटिव इयर्स (गाचीबोवली)
यह प्रीस्कूल हैदराबाद के टेलिकॉम नगर गाचीबोवली में स्थित है और बच्चों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां बच्चों की रुचियों और क्षमताओं को पहचानने पर जोर दिया जाता है, जो किफायती फीस में है और आपके बजट में आ जाएगा. यहां IB, IGCSE और CBSE जैसे मल्टीपल करिकुलम विकल्प भी हैं. यह हैदराबाद के टॉप प्रीस्कूल्स में शामिल है और इसकी फीस 60 हजार प्रति वर्ष है.
किड्ज़ी प्ले स्कूल (निजामपेट)
यह प्ले स्कूल हैदराबाद के निजामपेट में स्थित है और 2 से 5 साल के बच्चों के लिए बेस्ट प्ले स्कूलों में से एक है. यहां इंटरएक्टिव और एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग होती है और इसकी पूरे भारत में फ्रैंचाइज़ी मॉडल के तहत शाखाएं हैं. बच्चों के लिए लचीला पाठ्यक्रम तैयार किया गया है ताकि बच्चे आसानी से सीख सकें. बाकी जानकारी आप इनकी वेबसाइट किड्जी प्ले स्कूल से ले सकते हैं.
KLAY प्रीस्कूल (मल्टीपल लोकेशन्स)
यह शहर के सबसे अच्छे प्रीस्कूल्स में से एक माना जाता है, क्योंकि इसका विभिन्न इलाकों में ब्रांच है. यहां अनुभवी और ट्रेंड टीचर्स हैं, साथ ही वेल-इक्विप्ड प्ले एरिया, लाइब्रेरी और सेंसरी रूम जैसी सुविधाएं भी हैं. हाफ-डे और फुल-डे क्लासेस के विकल्प हैं और क्लास साइज़ 15 बच्चों प्रति बैच होती है, जिससे सभी स्टूडेंट्स को ध्यान दिया जाता है. फीस एडमिशन के समय ऊपर-नीचे हो सकती है.
बचपन प्ले स्कूल मेहदीपटनम
बचपन प्ले स्कूल भी पूरे हैदराबाद में मौजूद है, लेकिन इसके मेहदीपटनम ब्रांच में बड़ा प्ले एरिया है. यहां हाईली ट्रेंड और एक्सपीरियंस्ड टीचर्स हैं जो अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं. बच्चों के लिए फ्लेक्सिबल टाइमिंग, हाफ-डे और फुल-डे का विकल्प भी है. यह देशभर में मशहूर फ्रैंचाइज़ी मॉडल में से एक है.
ओकरिज इंटरनेशनल अर्ली लर्निंग
यह स्कूल गाचीबोवली और जुबली हिल्स में स्थित है और एक हाई प्रोफाइल स्कूल है. इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन के साथ मॉन्टेसरी और प्ले-वे मेथड का मिलन इसको शहर के सबसे अच्छे स्कूलों में बनाता है. सुरक्षित और चाइल्ड-फ्रेंडली कैंपस के साथ एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग पर फोकस किया जाता है. यह सबसे महंगा स्कूल भी माना जाता है.