Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टीचर और स्टूडेंट ने कुंड में कूदकर किया सुसाइड:एक ही स्कूल में थे दोनों, ननिहाल में रहकर पढ़ रही थी लड़की

प्राइवेट स्कूल के टीचर और उसकी स्टूडेंट ने कुंड में कूदकर जान दे दी। कुंड में शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी गई। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। मामला बीकानेर के देशनोक का है।

Advertisement Box

देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि पलाना गांव की गौशाला में बने कुंड में दोनों के शव मिले। शवों को बाहर निकालकर सीएचसी लेकर गए। हादसे की जानकारी पर दोनों के परिवार वाले भी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट दी गई है

थानाधिकारी ने बताया कि युवक पूनमचंद प्रजापत (28) निवासी बंगला नगर था। वहीं लड़की दसवीं क्लास में पढ़ती थी। दोनों एक ही स्कूल पूनमचंद पूगल रोड पर बंगला नगर में एक निजी स्कूल के थे। लड़की बंगला नगर में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ रही थी। वह मूल रूप से पलाना गांव की रहने वाली थी।

सुसाइड का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की छानबीन चल रही है। बताया जा रहा है कि टीचर विवाहित है और उसके दो बच्चे भी है। वह बीकानेर से पलाना क्यों गया और दोनों ने कुंड में कूदकर जान क्यों दी? इसकी छानबीन फिलहाल की जा रही है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें