Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री डूंगरगढ़ में साइबर थ्रेड्स सिक्योरिटी अवेयरनेस एंव साइबर हाइजीन विषय पर कार्यशाला का आयोजन

श्री डूंगरगढ़

1. कस्बे के ताल मैदान स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को यूथ एवं इको क्लब की ओर से साइबर थ्रेड्स सिक्योरिटी अवेयरनेस एंड साइबर हाइजीन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

2. कार्यशाला में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग द्वारा मनोनीत साइबर एम्बेसडर एवं शिक्षा निदेशालय के पूर्व सहायक निदेशक पल्लव मुखर्जी ने फिशिंग, पहचान चोरी, रैंसमलेयर, मेलवेयर आदि साइबर अपराधों एवं इनसे बचाव, साइबर जासूसी, अज्ञात लिंक को क्लिक नहीं करना, ऑनलाइन पोर्टल, हेल्पलाइन, मजबूत पासवर्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में रखी जाने वाली सावधानियां, साइबर पुलिसिंग, वेब कैंप को ढक कर रखना, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो अपलोड नहीं करना, आवश्यक अनुमति नहीं देना आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वर्तमान में हो रही साइबर ठगी के बारे में वीडियो के माध्यम से उदाहरण दिए तथा पोर्टल, शिकायत नं, पुलिस को शिकायत आदि की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की कोई भौतिक सीमा नहीं होती तथा डिजिटल अरेस्टिंग जैसी कोई भी व्यवस्था अभी तक लागू नहीं हुई है। वर्तमान आर्टिफिशियल इंटेलिजेसी के समय में आपके फोटो तथा आपकी डिजिटल सम्पत्ति किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी अप्रिय घटना होने पर आप घबराएं नहीं अपितु डटकर सामना करें तथा जहां इन जिस रूप में शिकायत की जा सकती है, करने को तत्पर रहें।

3. भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नेशनल इनफॉर्मेशन सेंटर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित तथा श्री डूंगरगढ़ टाइम्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में यूथ एवं इको क्लब प्रभारी डॉ राधाकिशन सोनी ने भी साइबर सिक्योरिटी के सम्बन्ध में जानकारी साझा की।

जाट समाज सामूहिक विवाह पंजीयन जोरों पर, डॉक्टर और व्याख्याता बनेंगे प्रेरणा

4. कार्यशाला के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 विद्यार्थियों यूथ एवं इको क्लब की ओर से प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

5. कार्यशाला में *प्राचार्य ममता गोयल ने* मुखर्जी एवं श्रीमती कपिला स्वामी का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं प्रतीक प्रदान कर सम्मान किया गया।

6. कार्यशाला में 315 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

7. कार्यक्रम में उप प्राचार्य बालाराम मेघवाल, दीपक चौधरी, सोमेंद्र बैंस, प्राध्यापक विमला, भंवरलाल स्वामी, शुभकरण बिस्सू, वरिष्ठ अध्यापक सुखाराम रैगर, एल ई पी शिक्षक पंकज गौड़, केशव आसोपा आदि विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ममता गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें