Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकारी स्कूलों में महापुरुषों के चित्रों में शामिल हुए वीर सावरकर, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

जयपुर: बीते दिनों प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिविरा कैलेंडर में वीर सावरकर की जयंती को उत्सव के रूप में मनाने का जिक्र किया. वहीं, प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नए पाठ्यक्रम में वीर सावरकर को पढ़ाए जाने की ओर इशारा भी कर चुके हैं. इसके इतर राजधानी जयपुर के एक सरकारी विद्यालय के प्राचार्य ने कैंपस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बड़े-बड़े चित्र लगवाए हैं. इसमें महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ वीर सावरकर का चित्र भी शामिल किया गया है.

प्राचार्य का कहना है कि बच्चे ‘नन्ही पौध’ हैं और राष्ट्र का भविष्य इन्हीं पर टिका है. विद्यालय में महापुरुषों की जीवनियों को पुस्तकालय में रखा गया है, साथ ही प्रतिदिन की प्रार्थना सभा में उनके प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए जाते हैं. उन्होंने कहा- सावरकर जैसे आदर्श महापुरुष के जीवन से नई ऊर्जा और प्रकाश मिलता है. उन्हें न पढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण होगा, लेकिन इस कदम ने राजनीतिक हलकों में नया विवाद खड़ा कर दिया है.

Advertisement Box

कांग्रेस के जयपुर शहर अध्यक्ष और हवा महल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे आर. आर. तिवाड़ी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सावरकर वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगकर रिहाई की गुहार लगाई थी. उन्होंने देश के बंटवारे के लिए हिंदुओं का अलग देश बनाने की बात कही थी. चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह ने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन सावरकर ने छह-छह बार ब्रिटिश हुकूमत को दया याचिका भेजी. अब भाजपा सरकार इन्हीं का इतिहास बच्चों को पढ़ा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी असली आजादी की लड़ाई से अनजान रह जाए.
वीर सावरकर भी स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. ऐसे में यदि उनकी तस्वीर विद्यालय परिसर में लगाई जाती है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं. उनसे भी छात्रों को प्रेरणा ही मिलेगी.

बहरहाल, नतीजा ये है कि सावरकर का नाम एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा की वैचारिक जंग का केंद्र बन गया है. विद्यालय का प्रयास जहां ‘देशभक्ति के माहौल’ के निर्माण के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं, विपक्ष इसे सत्ता का दबाव और इतिहास से छेड़छाड़ करार दे रहा है.

पापा-मम्मी मुझे माफ करना, बहन को नहीं दे पाया प्यार…और युवक ने दे दी जान

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें