Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाल्मीकि समाज ने निकाला बाबा रामदेव का नेजा, उमड़ा जनसैलाब

वाल्मीकि समाज ने निकाला बाबा रामदेव का नेजा, उमड़ा जनसैलाब

पारंपरिक भजन-कीर्तन और लोक गीतों की धुन पर झूमते हुए नजर आए श्रद्धालु

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भादवा महीने की दूज के पावन अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा बाबा रामदेवजी का भव्य नेजा (ध्वज) जुलूस निकाला गया। यह जुलूस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बापू कॉलोनी स्थित अरिहंत हॉस्पिटल के पास से शुरू हुआ। पार्षद शिवप्रकाश घावरी ने बताया कि यह आयोजन समाज की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इस जुलूस में वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और भक्ति भाव से बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

जुलूस में पारंपरिक भजन-कीर्तन और लोक गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। छात्रनेता यशवंत चंदेला ने बताया कि बाबा रामदेव लोक देवता हैं और उनकी पूजा सभी वर्गों के लोग करते हैं। यह नेजा जुलूस समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

एकल काव्य पाठ श्रृंखला में ‘गीतों का गजरा’ 31 को संस्कृति भवन में होगा आयोजन

यह नेजा जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुआ, जहाँ बाबा रामदेव की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पार्षद शिवप्रकाश घावरी, रामदेव चन्नाल, पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा, पूर्व पार्षद राजकुमार घावरी, संजय चन्नाल, गोपाल चन्नाल, रवि बाबा चन्देला, राजेश मल्होत्रा, विक्रम घावरी, पारस चन्नाल, राजेश गारू, राजेश देसाई सहित वाल्मीकि समाज के कई व्यक्ति उपस्थित थे।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें