Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बोले- बीकानेर में होंगे दुनियाभर के साइक्लिस्ट, बढ़ेगी पर्यटन में पहचान

बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर देशभर की तरह बीकानेर में भी ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान का आगाज हुआ. इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने करीब 2 किलोमीटर तक साइकिल चलाई. बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में अर्जुन मेघवाल ने बीकानेर के 75 साइक्लिस्ट के साथ साइकिल चलाते हुए ‘टूर द थार’ अभियान से जोड़ते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया.

 केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है. आने वाले समय में नौरंगदेसर से जोधपुर के ओसियां तक बीकानेर से बड़ी संख्या में साइकिलिस्ट साइकिल रैली निकालेंगे.

Advertisement Box

मेघवाल ने कहा कि पूरी दुनिया में कार्बन एमिशन को कम करने के लिए साइकिलिंग को प्रोत्साहित किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हमने यह प्रयास किया है. मेघवाल ने बताया कि बीकानेर के नौरंगदेसर में जामनगर एक्सप्रेस वे के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर आए थे. उस दौरान भारी बरसात के बीच साइकिलिस्टों ने, जिनमें 50 छात्राएं और 50 छात्र थे, उनको एस्कॉर्ट किया था. यह दृश्य देशभर में चर्चा का विषय रहा. ऐसे में एक बार फिर नौरंगदेसर की धरती से ही इस साइकिल रैली की शुरुआत की जाएगी.

मेघवाल ने बताया कि यह आयोजन ‘टूर द थार’ अभियान के तहत ही होगा. इससे बीकानेर और खास तौर पर पश्चिमी राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इस साइकिल रैली में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई साइकिलिस्ट शामिल होंगे. इनमें से कई लोग 100 किलोमीटर, कई 200 किलोमीटर और कई लोग 300 किलोमीटर की पूरी यात्रा के दौरान साथ रहेंगे. मेघवाल ने बताया कि 23 नवंबर को यह आयोजन प्रस्तावित है और साइकलिंग एसोसिएशन के साथ-साथ देश भर के साइकिलिस्ट और दूसरे लोग इस आयोजन में जुड़ेंगे.

 इस दौरान जीएसटी रिफॉर्म्स में स्कूली बैग पर जीएसटी कम नहीं होने और 50 हजार तक के लैपटॉप पर जीएसटी कम नहीं होने को लेकर अर्जुन मेघवाल से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह सुझाव उनकी जानकारी में आया है और अब इसे उचित मंच पर उठाएंगे. पिछले दिनों ईटीवी भारत ने स्कूली बच्चों के बैग पर जीएसटी कम नहीं होने की खबर प्रसारित की थी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें