Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यमुनानगर में 24 घंटे में दो फायरिंग की घटनाएं: एसपी आवास से 100 मीटर दूर बदमाशों ने चलाई गोली, आरोपी फरार

यमुनानगर  : यमुनानगर में 24 घंटे में दो जगह फायरिंग होने के चलते जिले में दहशत का माहौल है। इस बार तो बदमाशों ने एसपी यमुनानगर के निवास स्थान से महज 100 मीटर दूरी पर ही गोली चलाकर बदमाश आराम से फरार हो गए, जिस जगह बदमाशों ने गोली चलाई वहां पर डायमंड ज्वेलरी का काम था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

जानकारी के अनुसार यमुनानगर के मॉडल टाउन स्थित यहां एसपी का निवास स्थान है, वहां से 100 मीटर की दूरी पर डायमंड ज्वेलरी की शॉप है और उसी शॉप के बाहर एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आते हैं और कब इन लोगों ने वहां गोली चला दी किसी को कानों कानों तक खबर नहीं लगी। फायरिंग करने के बाद बदमाश आराम से यहां से फरार हो गए। हालांकि इस मामले की सूचना जब थाना शहर यमुनानगर पुलिस को लगी तो इस समय पुलिस के सामने एक हैरान कर देने वाला मामला भी सामने आ गया।

Advertisement Box

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की जांच की तो वहां से पुलिस को 3 जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोल मिला। बदमाशों के घटनास्थल पर बाइक पर आने का और वहां खड़े रहने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, लेकिन इन बदमाशों का क्या मकसद था इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। साथ में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने राहगीर से गन पॉइंट पर बाइक छीनी थी और वारदात को अंजाम देने के लिए इसी बाइक पर आए थे और फरार हो गए

हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच कर रही है। अब पुलिस इन बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह -जगह दबिश दे रही है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें