Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डंपर की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

अलवर: जिले के टहला थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजाला स्टैंड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद डंपर चालक डंपर के साथ फरार हो गया.

स्थानीय लोगों की सूचना पर टहला पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. घटना की सूचना पर परिजनों के साथ स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है, जिसके चलते लोगों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया. इस सूचना पर तहसीलदार प्रवीण चौधरी मौके पर पहुंचे.

Advertisement Box

टहला थानाअधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजाला स्टैंड पर दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई. उन्होंने बताया कि डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई. मृतकों की शिनाख्त जगरूप व कमलेश निवासी ककराली- रामपुरा के रूप में हुई.

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए टहला सीएचसी पहुंचाया. फिलहाल, शव अस्पताल की मोर्चरी में रखे हैं. उन्होंने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर भोपाला का तिराहे पर सड़क मार्ग को जाम कर दिया.

टहला थाना अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पर टहला तहसीलदार प्रवीण चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाइश की जा रही है. स्थानीय लोग डंपर को पकड़ने की मांग पर अड़े हैं. थानाधिकारी ने बताया कि मौके पर राजगढ़ व टहला थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद है. दुर्घटना के बाद से फरार डंपर की तलाश की जा रही है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें