Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सचिन पायलट का जन्मदिन इस बार चित्तौड़गढ़ में, समर्थक करेंगे शक्ति प्रदर्शन व सेवा कार्य

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट रविवार को अपना जन्मदिन मनाएंगे. इस बार वे जयपुर या टोंक में नहीं, बल्कि चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. सुबह 11 बजे पायलट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात करेंगे.

शक्ति प्रदर्शन की तैयारी: पायलट के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थक पिछले एक सप्ताह से जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं. चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट रहे हैं. मंदिर परिसर में खासतौर पर एक बड़ा डोम लगाया गया है, जहां पायलट समर्थकों से मिलेंगे और बधाइयां स्वीकार करेंगे. कांग्रेस विधायक और उनके समर्थक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि इस मौके पर पायलट कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और मेवाड़ क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत बनाने का संदेश देंगे.

Advertisement Box

मेवाड़ में नया संदेश: पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सांवलिया सेठ मंदिर में आशीर्वाद लेकर पायलट कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. उनका मानना है कि मेवाड़ में कांग्रेस कमजोर हो रही है, खासकर गिरिजा व्यास के निधन के बाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह कम हुआ है, इसलिए पायलट निकाय और पंचायत चुनाव से पहले जोश भरने का काम करेंगे.

20 से ज्यादा नेता पहुंचे: पायलट के जन्मदिन से एक दिन पहले ही 20 से ज्यादा नेता सांवलिया सेठ मंदिर पहुंच गए हैं. इनमें प्रशांत शर्मा, अभिमन्यु पूनिया, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, विद्याधर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, महेश शर्मा और इंद्राज गुर्जर शामिल हैं. रविवार को और भी कई नेता पहुंचेंगे.

जाट और गुर्जर मतदाताओं को साधने की कोशिश: पायलट समर्थक नेताओं का कहना है कि भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में जाट और गुर्जर मतदाता बड़ी संख्या में हैं. पायलट अपने इस जन्मदिन के जरिए इन समुदायों को साधने का प्रयास करेंगे. पायलट समर्थक जयपुर, टोंक, अजमेर और दौसा में रक्तदान शिविर, अस्पतालों और कुष्ठ आश्रमों में भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे.

पायलट का दिनभर का कार्यक्रम: रविवार सुबह 10 बजे सचिन पायलट दिल्ली से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से वे सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ जाएंगे, जहां रास्ते में उनका भव्य स्वागत होगा. सुबह 11 बजे वे सांवलिया सेठ मंदिर में पूजा करेंगे. पूजा के बाद मंदिर परिसर में बने डोम में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे और संक्षिप्त संबोधन देंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इसके बाद पायलट उदयपुर से दिल्ली लौट जाएंगे.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें