तेलुगू फिल्मों के स्टार विजय देवरकोंडा की गिनती आज देश के पॉपुलर एक्टर्स में की जाती है, पर कभी उन्होंने बुरा दौर देखा था। करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी हालत भी थी, जब वह अपने लिए कपड़े तक अफोर्ड नहीं कर पाते थे। विजय देवरकोंडा फिल्म ‘लिटिल हार्ट्स’ के एक इवेंट में मौजूद थे, जहां फिल्म की सफलता का जश्न मनाया जा रहा था।
विजय देवरकोंडा ने पूरी टीम को बधाई दी और अपने कपड़ों के ब्रांड Rwdy से कपड़े गिफ्ट में दिए। इवेंट में होस्ट ने देखा कि एक्टर मौली तनुज प्रशांत ने विजय के ब्रांड की शर्ट पहनी हुई थी। होस्ट ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें अपने ब्रांड से कपड़े गिफ्ट किए हैं या एक्टर चुरा लिए हैं क्योंकि उन्होंने प्रमोशन के दौरान उन्हें सिर्फ विजय के ब्रांड के कपड़े पहने देखा था।
यह बोले विजय देवरकोंडा
इस पर विजय देवरकोंडा ने कहा, ‘मैंने मौली तनुज प्रशांत को गिफ्ट में दिए और मार्थंड (राइटर और डायरेक्टर) ने खरीदे थे। मैंने उन्हें सभी प्रोग्राम और प्रमोशन्स में ‘राउडी’ के कपड़े पहने देखा है। मैं सोच रहा था कि वह कितने खरीदेंगे क्योंकि मुझे पता है कि शुरुआत में क्या होता है। आप हमेशा इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते।’
कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे तो फिल्म के कॉस्ट्यूम पहने
विजय ने आगे बताया, ‘मैंने ‘येवड़े सुब्रमण्यम’ के प्रमोशन के दौरान फिल्मों के कॉस्ट्यूम पहने थे क्योंकि मेरे पास नए कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए मैंने उन्हें कपड़े गिफ्ट किए। हालांकि, मुझे नहीं पता था कि वो इंस्टाग्राम पर खुशी-खुशी इतना कमा रहे हैं।’
विजय देवरकोंडा का करियर और स्ट्रगल
विजय देवरकोंडा ने करियर में बहुत स्ट्रगल किया है। बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म साल 2016 में आई थी, जिसका नाम Pelli Choopulu था। लेकिन इससे पहले तक वह फिल्मों में सिर्फ साइड रोल्स ही कर रहे थे। फिर धीरे-धीरे वह तेलुगू सिनेमा में अपने कदम जमाने में कामयाब हो गए। विजय ने ‘जर्सी’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘लाइगर’ जैसी फिल्में कीं
बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर फायरिंग केस में मारे गए अरुण के परिवार का आरोप- एनकाउंटर फर्जी
विजय देवरकोंडा की फीस, नेट वर्थ और क्लोदिंग ब्रांड
विजय के पास भले ही पहले कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, पर आज वह करोड़ों के मालिक हैं। वह एक फिल्म के लिए 6-7 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वहीं, ‘लाइगर’ के लिए 20-25 करोड़ रुपये लेने की खबरें आई थीं। ‘जीक्यू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ 39 करोड़ रुपये है। उनके क्लोदिंग ब्रांड से भी हर साल करोड़ों की कमाई होती है।




















