Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चोरों ने किसान के घर से 51 लाख की ज्वेलरी चुरा ली

चोरों ने किसान के घर से 51 लाख की ज्वेलरी चुरा ली। पुलिस को 2 चोरों के खिड़की से घुसने का अंदेशा है। किसान और उनकी पत्नी घर में ही सो रहे थे। इस दौरान देर रात चोर घुसे और लोहे की संदूक के ताले तोड़ कर ज्वेलरी ले गए। मौके पर डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम ने सबूत जुटाए हैं।

मामला बीकानेर के दंतौर थाना इलाके का देर रात का है।

Advertisement Box

दंतौर SHO जेठाराम मेघवाल ने बताया- किसान मनीराम डारा के घर से 40 तोला सोना और 31 तोला चांदी की चोरी हुई है। जब चोरी घुसे तो दोनों पति-पत्नी घर पर अकेले ही थे। उनके बेटे दोनों फौज में हैं।

सूचना पर यहां पहुंचे और मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाई। जो घर के अंदर और बाहर छानबीन कर रही है। दंतौर पुलिस को मौके से पैरों के पद चिन्ह मिले हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। जिसके आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घर की खिड़की को तोड़कर चोर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात निकाल लिए। सोने और चांदी के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपए नगद भी पड़े थे, जो चोर ले गए। माना जा रहा है कि चोरी करने वाले 2 लोग थे। खिड़की के पास से आगे तक 2 लोगों के पैरों के निशान चल रहे हैं।

उदयपुर में नदी में गिरी बेकाबू एसयूवी, दो की मौत, एक की तलाश जारी

पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि संदूक में सभी घरवालों के अलग-अलग जेवरात रखे हुए थे।

इसमें तुलछादेवी पत्नी अर्जुनराम के 17 तोला सोने के बने जेवरात, रेखा पत्नी मांगी लाल के साढ़े 6 तोला सोने के जेवरात, सुनीता पत्नी रिछपाल के 7 तोले सोने से बने जेवरात मांगीलाल पुत्र अर्जुनराम के 4 तोले सोने के बने जेवरात, रिछपाल पुत्र अर्जुनराम के 2 तोले और जयपाल पुत्र अर्जुनराम के 4 तोले सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इसमें रखड़ी, अंगूठी, तिनखा सहित अन्य जेवर है। इसी तरह अलग-अलग सदस्यों के 51 तोला चांदी के जेवर भी चोरी हो गए।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें