Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, या घट गए गोल्ड के दाम, देखें आज के भाव

त्योहार के सीजन में गहनों की खरीदारी और निवेश के लिए कई लोग बाजार का रुख करते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आज यानी सोमवार, 11 अगस्त 2025 को सोने और चांदी के दामों में क्या बदलाव आया है. आज यानी 11 अगस्त को बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है.

बीते शुक्रवार की तुलना में आज सोने के भाव में करीब 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है. हालांकि कीमतें अभी भी ₹1 लाख के पार हैं, लेकिन यह गिरावट उन लोगों के लिए राहतभरी खबर हो सकती है जो त्योहार से पहले सोना खरीदना चाह रहे हैं. Indian Bullion Jewellers Association के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत आज कुछ प्रमुख शहरों में ₹1,02,200 से ऊपर दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹93,750 से ₹93,900 के बीच कारोबार कर रहा है.

Advertisement Box

चांदी के रेट में भी आई गिरावट

जहां एक ओर सोने के भाव में गिरावट देखी गई, वहीं चांदी की कीमतों में भी ₹100 प्रति किलोग्राम की कमी आई है. अधिकतर राज्यों में चांदी का रेट ₹1,17,000 प्रति किलो के आसपास है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमत ₹1,16,900 प्रति किलो रही जबकि चेन्नई में यह ₹1,26,900 प्रति किलो दर्ज की गई है.

अपने शहर में जानें सोने की कीमतें (11 अगस्त 2025)

शहर का नाम 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) दिल्ली ₹93,900 ₹1,02,430 चेन्नई ₹93,750 ₹1,02,280 मुंबई ₹93,750 ₹1,02,280 कोलकाता ₹93,750 ₹1,02,280 जयपुर ₹93,750 ₹1,02,430 नोएडा ₹93,900 ₹1,02,430 गाजियाबाद ₹93,900 ₹1,02,430 लखनऊ ₹93,900 ₹1,02,430 बेंगलुरु ₹93,750 ₹1,02,280 पटना ₹93,750 ₹1,02,280

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, स्थानीय टैक्स और डिमांड-सप्लाई के आधार पर तय होती हैं. त्योहारों के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है जिससे कीमतों में भी हलचल देखने को मिलती है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और हाल की तेजी के चलते अमेरिका में कुछ निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिससे वहां सोने के दामों में गिरावट आई है. अब बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई दर के आंकड़ों पर है जो यह तय करेंगे कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों में क्या बदलाव करेगा.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें