Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सवाई माधोपुर में सूचना विभाग का वाचनालय बना प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का हब

सवाई माधोपुर: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सरकारी वाचनालय के द्वारा आज भी ज्ञान और शिक्षा के अवसरों के द्वार खोल रहे हैं। डिजिटल युग में पढ़ने और पढ़ाने के लिए भले ही कितने ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो, लेकिन किताबों की महक और शांत वाचनालयों का महत्व आज भी कम नहीं हुआ. सवाई माधोपुर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का वाचनालय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए बड़ा मददगार साबित हो रहा है.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिपिक किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि तत्कालीन जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के प्रयासे से भविष्य की उड़ान जिला नवाचार निधि के तहत वाचनालय को नए सिरे से संवारा गया.अब यह जगह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है.वे यहां सुबह से शाम तक शांत एवं व्यवस्थित वातावरण में नि:शुल्क पढ़ाई कर पा रहे हैं. यहां साहित्य, विज्ञान, इतिहास, कला, शोध पत्रिकाएं और समाचार पत्र उपलब्ध हैं. ये सब बिना शुल्क के उपलब्ध है.

Advertisement Box

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में संचालित वाचनालय में बैठने की व्यवस्था आरामदायक, पर्याप्त रोशनी, पंखे, ठंडे पानी के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें, संदर्भ सामग्री, समाचार पत्र व पत्रिकाएं उपलब्ध हैं. वाचनालय में एक साथ 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के बैठ सकते हैं. सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. वाचनालय में महज आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर पंजीयन कराया जाता है. शहर में निजी स्तर पर चलाई जा रही लाइब्रेरीज में 700 से 1500 रुपए तक फीस लगती है. यह वाचनालय महंगी कोचिंग या निजी लाइब्रेरी के खर्च से बचाता है. मीणा के अनुसार, यहां न सिर्फ शहर के बल्कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या विद्यार्थी पढ़ाई के लिए यहां आते हैं. यहां समय समय पर विषय विशेषज्ञों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से छात्र-छात्राओं की करियर टिप्स भी दिए जाते हैं.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें