Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ की पदयात्रा 28 को, पवित्र ध्वज के साथ होगी प्रांरभ

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ भीलवाड़ा द्वारा 28 अगस्त 2025 गुरूवार को कन्या भु्रण हत्या व गौ हत्या की रोकथाम एवं स्वघ्छ भारत अभियान के लिए जन जन में जनजाग्रती लाने के लिए भीलवाड़ा से श्रीचारभुजा नाथ गढ़बोर तक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण लढ़ा ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा विशेष रूप से राष्ट्र सेवा को समर्पित हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन्न ऑपरेशन सिन्दूर जिसने समूचे राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है।

गाड़ी में मिले लापता दो मासूम भाइयों के शव, खेलते-खेलते कार में हो गए थे बंद

इस पावन पदयात्रा के माध्यम से पदयात्री न केवल सामाजिक चेतना का प्रसार करेंगे बल्कि उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करेंगे, जिन्होने सीमाओ पर अपने प्राणों की आहूति देकर देश की रक्षा की।

Advertisement Box

यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और भारत माता के प्रति हमारे शाश्वत समर्पण की अभिव्यक्ति होगी। श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के महामंत्री पार्षद विजय कुमार लढ़ा ने बताया की पदयात्री शुभ मुहर्त 28 अगस्त गुरूवार को सायं 4.15 बजे अपने अपने घर से प्रस्थान कर सायं 5.15 बजे पदयात्रा मुख्य समारोह स्थल श्रीपंचमुखी दरबार मन्दिर प्रांगण पंहुचेगी। यहां बैण्ड़ बाजों और ढ़ोल नगाड़ो के साथ लालजी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा को संत हसंराम, लक्ष्मण दास महाराज पंचमुखी दरबार, और श्यामसुन्दर दास महाराज ओंकारेश्वर द्वारा भव्य रथ में विराजमान किया जाएगा एवं महाआरती का आयोजन होगा।

श्री चारभुजा गौ सेवा संघ के युवा अध्यक्ष अर्चित तोतला, शिव बाहेती, नितेश भण्डारी, विजित तोतला ने बताया कि पदयात्रा पवित्र ध्वज के साथ श्रीपंचमुखी दरबार से बडे मंदिर, बालाजी मंदिर गुलमण्डी, बालाजी मंदिर बालाजी मार्केट, बालाजी मंदिर हेडपोस्ट ऑफिस, लक्ष्मीनारायण मंदिर, रेल्वे फाटक, गंगापुर चौराहा होते हुए पुर, कारोई, भुणास, लापसिया, कुआरिया, केलवा, पडासली होते हुए जन जन की आस्था के केन्द्र प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्रीचारभुजा गढबोर पंहुचेगी।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें