Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर ATM उखाड़ा, इलाके में मचा हड़कंप

अजमेर : शहर में फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे. जिले के मार्बल सिटी किशनगढ़ में बदमाशों ने ATM लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. 16 लाख रु से ज्यादा नगदी भरे ATM की मशीन को बदमाश उखाड़ ले गए. ​शुक्रवार को देर रात मार्बल सिटी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर हड़कंप मच गया जब ATM मशीन लूट की घटना सामने आई.

गांधीनगर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना करीब रात्रि 2:55 पर हुई. गार्ड को बंधक बनाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. बैंक प्रबंधन की जानकारी दी की एटीएम में करीब 16,47000 कैश थे. घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक शर्मा CO सिटी आईपीएस अजेय सिंह राठौड़ सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस की टीमे इलाके में जगह-जगह नाकाबंदी लगाकर अपराधियों की धर पकड़ की कोशिश कर रही है.

Advertisement Box

​गांधीनगर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा स्कूल के सामने स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ को देर रात 2:55 बजे नकाबपोश लुटेरों ने निशाना बनाया. बदमाशों ने गार्ड बालकिशन शर्मा को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने गार्ड के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर स्प्रे का छिड़काव किया, जिसके बाद वे एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए. ​बताया जा रहा है कि काले रंग की स्कॉर्पियो में आए बदमाशो ने करीब 16 लाख 47 हजार रुपये की नगदी से भरे एटीएम को चंद मिनटों में उखाड़कर फरार हो गए.

​लूट की सूचना मिलते ही गांधीनगर थानाधिकारी और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है. FSL की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें