Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

IAS टीना डाबी के सामने युवती फफक-फफककर रोई, कहा: ‘एक बार लगा थाने से हम जिंदा नहीं निकल पाएंगे’

बाड़मेर : चौहटन थाने में भूखंड विवाद में परिवार से मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार के साथ समाज के लोग मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ पूर्व सभापति लूणकरण बोथरा एवं उषा जैन समेत बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे. पीड़ित परिवार के लोगों ने बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

पीड़ित परिवार के लोगों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी पीड़ा को बयां किया. इस दौरान थाने में हुए जुल्म को बयां करते हुए युवती जिला कलेक्टर के सामने फफक-फफककर रो पड़ी. उसने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाने में उसके साथ पुलिस बेहरमी से पिटाई की. पीड़िता ने यहां तक कहा कि एक बार तो लगा था कि इस थाने से हम जिंदा नहीं जा पाएंगे. जिला कलेक्टर टीना डाबी ने पीड़ित परिवार की धैर्य पूर्वक बात सुनते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

Advertisement Box

पीड़ित गौतम सेठिया ने बताया कि 12 सितंबर को उनका पड़ोसी मकान पर दीवार बना रहा था. इस बात को लेकर विवाद हुआ था. इस पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ चौहटन थाने में शिकायत दर्ज करने गया था, लेकिन थाना अधिकारी ने अशोभनीय व्यवहार करते हुए मारपीट की. पुलिस की ओर से अब तक हमारा मेडिकल नहीं करवाया गया है. दोषी थानाधिकारी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार ने उनका मेडिकल करवाने और चौहटन थाना अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके निलंबन करने की मांग की.

पुलिस का ये है कहना : चौहटन थानाधिकारी राजूराम का कहना कि मकान निर्माण का काम चल रहा था. इस दौरान दोनों पक्ष आपस में झगड़ कर वापस थाने आए थे. रिपोर्ट देने के लिए कहा तो हम पर ही आरोप लगाए. दोनों पक्ष थाने में झगड़ा करने लगे. एक पक्ष ने कहा कि हमारे साथ मारपीट हुई है, हमारी कार्रवाई करो. इसपर पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट लिखवा दे. इसपर हम कार्रवाई करेंगे, लेकिन वो दूसरे पक्ष को मारने के लिए दौड़े और आत्महत्या करने की धमकियां देने लगे. तब हमने शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने को डिटेन किया था.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें