Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो दिन के लिए बंद रहेंगे खाटूश्याम जी मंदिर के कपाट, जानें कब से फिर होंगे दर्शन शुरू

सीकर : खाटूश्याम जी मंदिर जाने वाले लाखों भक्तों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप बाबा श्याम के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के पट दो दिन तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे. इस दौरान मंदिर में केवल धार्मिक परंपराओं के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण कार्यक्रम होंगे, भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा.

श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहनदास महाराज ने जानकारी दी कि 7 सितंबर की पूर्णिमा को चंद्रग्रहण होने के कारण मंदिर में नियमित सेवा-पूजा तो होगी, लेकिन श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर नहीं मिलेगा. वहीं, 8 सितंबर को भी मंदिर के पट आम भक्तों के लिए बंद रहेंगे. इस दिन मंदिर की धुलाई, मंगल आरती और तिलक शृंगार जैसे विशेष अनुष्ठान होंगे. परंपरा के अनुसार, ग्रहण के बाद मंदिर का शुद्धिकरण और विशेष पूजा-पाठ कर बाबा श्याम का शृंगार किया जाता है.

Advertisement Box

आज बंद होगा मंदिर : श्री श्याम मंदिर कमेटी मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 6 सितंबर की रात 10 बजे बाबा श्याम के पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 7 सितंबर को पूरे दिन मंदिर में चंद्रग्रहण के कारण आम भक्तों के लिए प्रवेश दिया जाएगा. 8 सितंबर को भी सुबह से लेकर दोपहर तक केवल मंदिर की धार्मिक क्रियाएं और तैयारियां चलेंगी. इसके बाद 8 सितंबर की शाम को ग्रहण शुद्धिकरण और तिलक शृंगार के बाद शाम 5 बजे संध्या आरती से मंदिर के पट फिर से आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे.

क्यों बंद रहते हैं मंदिर: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. यही कारण है कि इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. भगवान की मूर्तियां ढक दी जाती है. ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धिकरण और विशेष पूजा की जाती है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें