Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एस स्टीवर्ड मोरिस स्कूल में हुआ 69वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन

खिलाड़ी हताश निराश न हो, जोश व उत्साह के साथ पुनः अपने प्रदर्शन को निखारने का करे प्रयास: अमित टाक

50 विद्यालयों से कुल 263 प्रतियोगियों ने लिया भाग, विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता खिलाड़ियों का पदक पहनाकर किया सम्मानित

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र – छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन समारोह एस स्टीवर्ड मोरिस स्कूल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जिम्नास्टिक संघ भीलवाड़ा अध्यक्ष कैलाश मुंदड़ा थे। साथ ही विशिष्ट अतिथी के रूप मे चयन समिति संयोजक श्रीमती नीता जीनगर, जिला जिम्नास्टिक संघ सचिव मुकेश कुमावत, चयन समिति निर्णायक मंडल महेश टाक, जिम्नास्टिक कोच सुखाड़िया स्टेडियम कृष्ण कांत टाक एवं संजय पाराशर उपस्थिति रहे।

विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के सभागार में 4 सितम्बर, 2025 को हुआ था। इस प्रतियोगिता में 50 विद्यालयों से कुल 263 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिनमें छात्र वर्ग में 19 टीम इवेन्ट व 29 व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के प्रतियोगी रहे। वहीं छात्रा वर्ग 32 टीम इवेन्ट व 31 व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के प्रतिभागी रहे। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों का पदक पहनाकर सम्मान किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता की सभी प्रतिस्पर्धाएँ सुखाड़िया स्टेडियम, भीलवाड़ा में आयोजित की गईं।

स्कूटी पर 2 लाख से ज्यादा का चालान, पुलिस ने वाहन किया जब्त

कार्यक्रम में मुख्य अतिथी कैलाश मूंदड़ा ने अपने विचार साझा करते हुए सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। एस स्टीवर्ड मोरिस स्कूल के निदेशक अमित टाक ने अपने उदबोधन में वर्तमान समय में खेलों का महत्व बताते हुए सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए एक नई पहल की जिसमें उन सभी खिलाड़ियों को भी विद्यालय प्रशासन की ओर से पदक प्रदान किए गए जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया किन्तु जो कोई स्थान सुनिश्चित नहीं कर पाए।

इस विचार को मूर्तरूप देने के संबंध में विद्यालय के निदेशक अमित टाक का यह मंतव्य रहा कि कोई भी खिलाड़ी हताश निराश न हो एवं पुनः जोश व उत्साह के साथ अपने प्रदर्शन को निखारने का प्रयास करे। अंत मे निदेशक अमित टाक द्वारा सभी विद्यालयों से पधारे हुए प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार ज्ञापित किया।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें