Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गली विवाद ने बढ़ाई भाईयों की दुश्मनी: रेवाड़ी में सरपंच ने भाई-भाभी को पीटा

रेवाड़ी : रिश्तों पर शर्मसार करने वाला मामला जिले के रसगण गांव से सामने आया है। गली निर्माण को लेकर गांव के सरपंच और उसके भाई के बीच ऐसा विवाद हुआ कि भाईचारे की सारी मर्यादाएं टूट गईं। सरपंच पर आरोप है कि उसने अपने ही भाई विजयपाल और भाभी सुषमा को गली में पटककर पीटा और गला दबाने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम का VIDEO भी वायरल हो चुका है।

कैसे भड़का विवाद

Advertisement Box

गांव की फिरनी का निर्माण पिछले चार माह से अटका हुआ था। 29 अगस्त को विजयपाल अपनी पत्नी सुषमा के साथ प्लॉट पर पहुंचा और मजदूरों से बातचीत कर रहा था। तभी सरपंच करण सिंह वहां आया और दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते-ही-देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई।

वायरल VIDEO में क्या दिखा

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सरपंच अपने भाई-भाभी को जमीन पर पटककर गला दबा रहा है। दोनों छटपटाते हैं और मदद के लिए गुहार लगाते हैं। तभी एक ग्रामीण वहां पहुंचता है और बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाता है। इसके बाद दोनों तरफ से थप्पड़बाजी भी होती है।

सरपंच की सफाई

गांव के सरपंच करण सिंह, जो BSF से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं, ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि गांव के 36 मकानों पर कोर्ट से स्टे है। उनका भाई चाहता है कि मकान तोड़कर गली बनाई जाए, लेकिन वे पूरे गांव से दुश्मनी नहीं ले सकते। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची गई और वीडियो का केवल वह हिस्सा वायरल किया गया जिसमें वे हावी दिख रहे हैं।

पुलिस जांच जारी

यह घटना 29 अगस्त की है, जबकि शिकायत 30 अगस्त की देर शाम महिला थाना रेवाड़ी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें