Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीगंगानगर: फौजूवाला मेले में देर रात अचानक झूला टूटा, पिता-पुत्र हुए गंभीर घायल

Oplus_16908288

रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर)। फौजूवाला धाम में मंगलवार देर रात मेले में एक झूला टूटने से पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। इससे मेले में अचानक अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दुर्घटना में रायसिंहनगर निवासी पंकज खुराना और उनका आठ वर्षीय पुत्र प्रयांस घायल हुए हैं।

लोगों ने बताया कि दोनों बाप-बेटे रात करीब 9:30 बजे झूले पर सवार हुए। झूला जैसे ही ऊंचाई पर पहुंचा, उसका एक हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे दोनों पिता-पुत्र झूले से नीचे गिर पड़े। दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

Advertisement Box

जिला अस्पताल रेफर

राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इससे पहले घायलों का निजी चिकित्सालय में एक्स-रे करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक अन्नु बिश्नोई, नगरपालिका चेयरमैन मनीष कौशल सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और घायलों की कुशलक्षेम जानी।

जिस जगह पर झूला गिरा, वहां कोई नहीं

गौरतलब है कि तहसीलदार हर्षिता मिड्ढा को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से झूले की अनुमति जारी की गई थी। गनीमत रही कि रात होने के कारण भीड़ कम थी और जिस जगह झूला गिरा उसके नीचे कोई नहीं था। वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था।

खदान में अचानक भरभराकर गिरे पत्थर, मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें