Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत; 100 किमी/घंटा की रफ्तार में गाड़ी उछली, CCTV वायरल

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसा मानिकपुर थाना क्षेत्र के मीर गढ़वा चौराहे पर स्थित लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर देर रात 8 बजकर 25 मिनट पर हुआ.

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक से बेकाबू हो गई. फिर उसने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया. इस घटना में मधु प्रकाश सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अरविंद, शिल्पा और दिशा को एम्स रायबरेली रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान अरविंद और शिल्पा की मौत हो गई. जबकि दिशा की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

Advertisement Box

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पूरा पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया. इस बाबत सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया- घायलों को पहले सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया. अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. कानूनी प्रक्रिया जारी है. ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ जारी है.

संभलने का मौका भी नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग भुट्टा खा रहे थे. तभी प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार अचानक बेकाबू हो गई. अनियंत्रित कार ने अचानक लोगों को टक्कर मार दी. हादसा इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. वहां चीखपुकार मच गई. हर तरफ खून ही खून दिख रहा था. पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. जांच जारी है.

100KM प्रति घंटा की रफ्तार

स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद भारी आक्रोश है और प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है. लोगों का कहना है कि कार 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी. हादसे में और भी लोग मारे जा सकते थे. इस लापरवाही के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें