Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा से गया तक चलेगी स्पेशल ट्रेन ‘पितृपक्ष एक्सप्रेस’, जोधपुर दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने का आग्रह

जोधपुर: कोटा के सोगरिया स्टेशन से बिहार के गया तक ‘पितृपक्ष एक्सप्रेस’ विशेष ट्रेन रेलवे द्वारा चलाई जा रही है. इस ट्रेन के तीन चक्कर सितंबर में लगाए जाएंगे. श्राद्ध पक्ष के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह पहल की है. इधर, जोधपुर से दिल्ली के बीच नियमित वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिल सकती है. इस संबंध में जोधपुर से सांसद और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का आग्रह किया है.

कोटा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि श्राद्ध के दौरान बड़ी संख्या में लोग बिहार के गयाजी जाते हैं, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में वेटिंग की समस्या होती थी. इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई गई है. उन्होंने बताया कि ट्रेन नम्बर 09817 कोटा के सोगरिया से प्रत्येक शनिवार को 6 से 20 सितम्बर 2025 तक चलेगी. वहीं ट्रेन नम्बर 09818 गया से प्रत्येक रविवार को 7 से 21 सितम्बर 2025 तक संचालित होगी. ट्रेन की बुकिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है. जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी. इसके बाद यात्री आने और जाने दोनों तरफ के टिकट बुक करा सकेंगे.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 09817 सोगरिया गया एक्सप्रेस शनिवार रात 11:10 बजे कोटा से रवाना होगी. इसके बाद अगले दिन देर रात 10:50 बजे यह गया जंक्शन पहुंच जाएगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09818 गया सोगरिया एक्सप्रेस 7 सितंबर से 21 सितंबर के बीच चलेगी. यह ट्रेन गया से रविवार रात (सोमवार) 12:10 बजे गया से रवाना होगी और सोमवार को ही देर रात 10:25 पर सोगरिया पहुंच जाएगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन: जैन ने बताया कि ट्रेन आते और जाते समय बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, महुआ खेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, देहरी ऑन सोन व अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी. इसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी, स्लीपर, सामान्य, जनरेटर और लगेज मिलाकर 22​ डिब्बे होंगे.

मंत्री शेखावत का आग्रह, जोधपुर से दिल्ली तक चले वंदे भारत ट्रेन: जोधपुर से सांसद और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का आग्रह किया है. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन सुबह जल्दी जोधपुर से रवाना हो और शाम को उसी दिन दिल्ली से वापसी करे. इससे जोधपुर और जयपुर सहित विभिन्न मार्गों में आने वाले तमाम जिलों के लोगों को व्यापार, शिक्षा और पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा. मंत्री शेखावत के सुझाव पर रेल मंत्री वैष्णव ने भरोसा जताया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जाएगा. यह भी कहा जा रहा है कि यदि जोधपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत सुजानगढ़ चुरु होकर संचालित होती है तो उसे भी यात्री भार मिलने की उम्मीद है. इससे जोधपुर की सालासर से कनेक्टिविटी मिल जाएगी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें