भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शास्त्री नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आगामी 22, 23 एवं 24 सितम्बर को प्रभारी रौनक कोठारी एवं राहुल बियानी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले माहेश्वरी गरबा डांडिया रास के पास का विमोचन कार्यक्रम मुख्य प्रायोजक गिरिराज सिटी से कैलाश कोठारी एवं भैरूलाल काबरा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बोले- बीकानेर में होंगे दुनियाभर के साइक्लिस्ट, बढ़ेगी पर्यटन में पहचान
इस अवसर पर अध्यक्ष आदित्य मालिवाल एवं सचिव अरुण बियानी ने बताया की तीन दिवसीय गरबा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में सभी आयु वर्गों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य राहुल पोरवाल, सिद्धार्थ झंवर आदि उपस्थित थे।




















