Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरदारशहर में फर्जी प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने पर सरपंच को तीन साल का कारावास

सरदारशहर में फर्जी प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने पर सरपंच को तीन का कारावास

एसीजेएम कोर्ट ने आठवीं कक्षा का फर्जी प्रमाण-पत्र पेश कर 2015 में चुनाव लड़ने के मामले में दोषी रंगाईसर ग्राम पंचायत की तत्कालीन सरपंच संतोष देवी को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। आरोपी संतोष देवी चूरू जिला दुग्ध उत्पादक संघ सरदारशहर के चेयरमैन लालचंद मूंड की पत्नी है। कोर्ट ने संतोष देवी को फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाले सरस्वती उप्रावि, ढिगारला (राजगढ़) के तत्कालीन प्रधानाध्यापक लीलाधर पूनिया को भी तीन वर्ष की सजा सुनाई।

Advertisement Box

मामले के अनुसार चुनाव में सरपंच पद की पराजित प्रत्याशी कमला ने थाने में परिवाद पेश किया था कि रंगाईसर पंचायत सरपंच के लिए 1 फरवरी, 2015 को हुए चुनाव में संतोष देवी द्वारा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होने की मिथ्या घोषणा व फर्जी प्रमाण पत्र पेश किया गया है। पुलिस जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर संतोष व फर्जी प्रमाण-पत्र जारी करने के आरोपी प्रधानाध्यापक लीलाधर निवासी मूंदी बड़ी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की तरफ से 15 गवाह तथा 45 दस्तावेज पेश किए गए।

एसीजेएम नवनीत गोदारा ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्णय में कहा कि संतोष देवी ने इस स्कूल में 1998-99 में आठवीं उत्तीर्ण होना बताया, जबकि उस समय इस स्कूल को मान्यता ही प्राप्त नहीं थी। ना ही आरोपी ने यहां पढ़ाई कर आठवीं कक्षा पास की। आरोपी ने फर्जी प्रमाण पत्र से चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी की व निर्वाचित भी घोषित हुई, जो गंभीर प्रकृति का अपराध है। कोर्ट ने फर्जी प्रमाण पत्र पेश कर निर्वाचन अधिकारी से धोखाधड़ी करने, दस्तावेजों की कूटरचना करने, फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने आदि अपराध साबित मानते हुए संतोष देवी व लीलाधर को भादंसं की धारा 199, 200, 420, 465, 467, 468, 471 में दोषी मानते हुए तीन-तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई। मामले को लेकर सहायक अभियोजन अधिकारी डॉ. प्रकाश गढ़वाल ने पैरवी की। उल्लेखनीय है कि प्रधानाध्यापक लीलाधर ने चार-पांच वर्ष पहले स्कूल को बंद कर दिया है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें