Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

RAW को मिला नया ‘सुपर जासूस’! खुफिया ऑपरेशनों में माहिर, MBA, MA की रखते हैं डिग्री

यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में अच्छी रैंक आने के बाद आईपीएस की नौकरी (Sarkari Naukri) मिलती है. इसके बाद उनके कार्य अनुभव के आधार पर अलग-अलग विभागों में प्रमुख बनाया जाता है. अभी हाल ही में भारत सरकार ने सीनियर आईपीएस ऑफिसर पराग जैन (IPS Parag Jain) को देश की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का अगला प्रमुख नियुक्त किया है. वह 1 जुलाई 2025 से इस पद पर कार्यभार संभालेंगे. वे मौजूदा प्रमुख रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है.

MA, MBA की हासिल कर चुके हैं डिग्री

पराग जैन पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्हें दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने 28 जून को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी. इंडियन पुलिस सर्विस सिविल लिस्ट 2023 के अनुसार पराग जैन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने इतिहास में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री हासिल की हैं. इसके अलावा उन्होंने पब्लिक सर्विस में MBA भी कर चुके हैं. 

‘सुपर जासूस’ के नाम से मशहूर, HUMINT और TECHINT में माहिर

खुफिया क्षेत्र में ‘सुपर जासूस’ के रूप में पहचाने जाने वाले जैन को मानव खुफिया (HUMINT) और तकनीकी खुफिया (TECHINT) के बेहतरीन समन्वय के लिए जाना जाता है. अधिकारियों के अनुसार उनका यह स्किल कई बड़े और संवेदनशील ऑपरेशनों में अहम साबित हुआ है.

ऑपरेशन सिंदूर में निभाई बड़ी भूमिका

पराग जैन के सबसे चर्चित योगदानों में से एक रहा है ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए गए थे. हालांकि हमले कुछ ही मिनटों में हुए लेकिन इसके पीछे सालों की तैयारी और नेटवर्किंग थी, जिसे जैन ने बखूबी अंजाम दिया. भारत के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक जम्मू और कश्मीर में उनका जमीनी अनुभव काफी मजबूत रहा है. मौजूदा वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह अनुभव उनकी नियुक्ति को और भी महत्वपूर्ण बनाता है.

Advertisement Box

 

विदेशी मिशनों में अनुभव, नेशनल इंटेलिजेंस में सशक्त भूमिका

जैन कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्हें पहले भी केंद्र में DGP रैंक के समकक्ष पदों के लिए नामित किया गया था, जो उनकी खुफिया नेतृत्व की साख को दर्शाता है. वर्ष 2021 में उन्हें पंजाब के DGP के पद पर पदोन्नत किया गया, हालांकि वे उस समय सेंट्रल डेपुटेशन पर थे.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें