कस्बे में शारदीय नवरात्रा की तैयारियां जोरों पर है कस्बे में नौ दिन तक नवरात्रा महोत्सव आयोजित होगा मां कालिका देवी मंदिर को सजाया गया है मंदिर के मुख्य से बाजार तक स्वागत द्वार लगाकर सजावट की गई हैं।
सोमवार को मंदिर में घट स्थापना के साथ ही नित्य आरती, नित्य फूलों का श्रंगार रोज सवामणी प्रसाद तथा कस्बे में प्रभात फेरी का आयोजन होगा एवं कस्बे में चुनरी यात्रा का भी आयोजन होगा।
रंगताली-2025’ गरबा महोत्सव का भव्य समापन – अद्भुत गरबा रंगों के बीच झूमे भीलवाड़ा
सप्तमी के अवसर पर विशाल भगवती जागरण होगा नवरात्रा के दिन से ही पूजा अर्चना के साथ मंदिर के आगे राम कथा एवं रामलीला की शुरुआत होगी पंडित अरूण व्यास कथा का वाचन करेंगे।इस बार जगदम्बा ट्रस्ट द्वारा यात्री निवास में सशुल्क भोजन की व्यवस्था भी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई है।




















