कोटा : नीट यूजी के परिणाम के आधार पर राजस्थान की 85 % स्टेट कोटा सीटों के काउंसलिंग के लिए दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. राजस्थान स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड के जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 6 सितंबर से काउंसलिंग शुरू हो रही है. वही काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट का परिणाम 19 सितंबर को जारी होगा. काउंसलिंग के दूसरे राउंड में सीट अलॉटमेंट चाहने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए 10 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि इस काउंसलिंग में राजस्थान के जैसलमेर और टोंक के सरकारी मेडिकल कॉलेज को दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल किया गया है. दोनों को हाल ही में नेशनल मेडिकल कमिश्नन ने लेटर ऑफ परमिशन जारी किया था. इन दोनों में 50-50 एमबीबीएस सीट की स्वीकृति दी गई है. ऐसे में इन मेडिकल कॉलेज की सीट्स भी जोड़ी जानी है, यानी सरकारी, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा तीनो की मिलाकर करीब 85 सीट सरकारी जुड़ेगी.
यह 6 सितंबर को जारी होने वाली दूसरे राउंड की सीट मैट्रिक्स में जुड़कर आएगी. इस सीट मैट्रिक्स से ही सामने आएगा कि राजस्थान में राजकीय चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय में कितनी सरकारी, एनआरआई और मैनेजमेंट फीस वाली सीट्स है. इसमें राउंड वन के बाद शेष और राउंड 2 में नई जुड़ी सीट जोड़ी जाएंगी.
राजस्थान NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का पूरा शेड्यूल :-
- प्रोविजनल वेकेंट मैट्रिक्स 6 सितंबर
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 से 10 सितंबर रात 11:55 तक
- फीस डिपॉजिट 6 से 10 सितंबर शाम 4:00 बजे तक
- पीडब्ल्यूडी, डिफेंस, पैरामिलिट्री और एनआरआई कैंडिडेट (केवल नए आवेदक) की लिस्ट 11 सितंबर
- पीडब्ल्यूडी, डिफेंस, पैरामिलिट्री और एनआरआई कैंडिडेट वैरिफिकेशन 12 सितंबर
- प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 13 सितंबर
- प्रोविजनल वेकेंट मैट्रिक्स 14 सितंबर शाम 6:00
- चॉइस फिलिंग 15 से 17 सितंबर
- चॉइस ऑटो लॉकिंग 17 सितंबर रात 11:45 पर
- कॉलेज फीस सिक्योरिटी डिपाजिट 15 से 17 सितंबर शाम 5:00 बजे तक
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंटिंग 18 सितंबर
- सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 19 सितंबर
- सीट एलॉटमेंट लेटर प्रिंटिंग 20 से 25 सितंबर दोपहर 2:00 बजे तक
- एलॉटेड कॉलेज ट्यूशन फीस डिपॉजिट 20 से 25 सितंबर दोपहर 2:00 बजे तक
- एलॉटेड कॉलेज रिपोर्टिंग 20 से 25 सितंबर शाम 5:00 बजे तक




















