राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बीकानेर- चूरू-बीकानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बीकानेर-चूरू-बीकानेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04737, बीकानेर-चूरू परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 और 14 सितंबर को (02 ट्रिप) बीकानेर से 19.05 बजे रवाना होकर 22.10 बजे चूरू पहुंचेगी।
सेवन वंडर्स हटाने की कार्रवाई दोबारा शुरू, 17 सितंबर तक पूरा होगा काम
इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, चूरू-बीकानेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13.09.25 व 14.09.25 को (02 ट्रिप) चूरू से 22.45 बजे रवाना होकर रात 1.45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग मेें श्रीडूंगरगढ़ एवं रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।




















